बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:CM ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए, BPSC 72वीं का नोटिफिकेशन जारी, होटल में मिली युवक की लाश

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर खगड़िया से है। यहां सीएम सम्राट चौधरी ने मां कात्यायनी मंदिर में पूजा की। बिहार में सोमवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई। वही, आज 10 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। सीएम हाउस का दायरा बढ़ाया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. CM ने खगड़िया के मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को खगड़िया के मां कात्यायनी मंदिर में पूजा की। इससे पहले उन्होंने मुंगेर के ज्योति मंदिर में तिरुपति बालाजी के दर्शन किए और पूजा की। CM योग आश्रम में आयोजित पदार्पण दिवस समारोह में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी CM विजय चौधरी भी मौजूद रहे। भगवान तिरुपति बालाजी की ये मूर्ति आंध्रप्रदेश से लाई गई है। शाम को पोलो मैदान में आम लोगों के दर्शन के लिए इसे रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में भव्य लेजर लाइट और 550 ड्रोन शो रहेगा। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना-बगहा में छाए बादल, 10 जिलों में रेड अलर्ट बिहार में सोमवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। गयाजी में 6 लोगों जान गई है। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण में भी 6 लोगों की मौत हुई है। खगड़िया में भी 70 साल के बुजुर्ग की ठनका गिरने से मौत हो गई। जबकि पत्नी-बहू झुलस गईं। बाढ़ में आंधी-बारिश के दौरान पेड़ के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटे बेहद संवेदनशील बताए हैं। आज भी प्रदेश के 18 जिलों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, भोजपुर समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. तलाक केस की सुनवाई में नहीं पहुंचे पवन सिंह और ज्योति भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक से जुड़े मामले में आज यानी मंगलवार को आरा कोर्ट में सुनवाई होनी थी। दोनों आज की सुनवाई में नहीं पहुंचे। पवन सिंह के वकील ने बताया कि वे फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ज्योति सिंह के एडवोकेट ने बीमार होने का हवाला देते हुए कोर्ट से अगली तारीख मांगी है। अब 26 मई को अगली सुनवाई होगी। कोर्ट की ओर से रिकॉन्सिलिएशन यानी सुलह की प्रक्रिया के तहत एक बार फिर दोनों को अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने का अवसर देने की कोशिश की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. पीएम की मौजूदगी में बिहार के मंत्री लेंगे शपथ बिहार की राजनीति में 7 मई का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने घोषणा की है कि 7 मई को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोरों पर है। संजय सरावगी ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें 5. सम्राट चौधरी के लिए CM हाउस का दायरा बढ़ा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जल्द CM हाउस में शिफ्ट होंगे। मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होने से पहले इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। 5 देश रत्न मार्ग और एक अणे मार्ग को मिलाने की तैयारी है। यानी अब एक अणे मार्ग और 5 देश रत्न मार्ग दोनों मिलकर मुख्यमंत्री आवास कहलाएगा। नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड जाने के बाद भवन निर्माण विभाग ने ये फैसला लिया है। CM बनने के बाद से सम्राट लगातार जनता के बीच एक्टिव है। जैसे-जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनना या अफसरों के साथ बैठकें करना। मुख्यमंत्री को इन सभी एक्टिविटी के लिए अब पर्याप्त जगह दी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 6. होटल में युवक की मिली लाश, प्रेमिका पर हत्या का आरोप पटना के रुद्र होटल में शादीशुदा युवक की लाश मिली है। वो अपनी गर्लफ्रेंड चंचल कुमारी उर्फ रिया के साथ होटल में ठहरा था। बताया जा रहा है कि लंबे समय से दोनों का अफेयर चल रहा था। मृतक के परिजन ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचतान संतोष कुमार (30) के रूप में हुई है। वो जहानाबाद का रहने वाला था। संतोष का शव होटल के कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका मिला है। पूरी खबर पढ़ें 7. मैरिज एनिवर्सरी के दिन ड्राइवर की पत्नी को पीटा पटना में ड्राइवर की पत्नी को मारपीट कर घायल दिया। सिर में चोट आई है। चाकू से भी वार किए गए हैं। घायल सुनीता कुमारी का कहना है कि मेरे पति महेंद्र कुमार नर्तकियों को गाड़ी से किसी प्रोग्राम में लेकर गए थे। वहां ले जाने का किराया 15000 था। जो नतर्कियों ने उस वक्त नहीं दिया था। आज सुबह मुझे नतर्कियों ने मुझे बुलाया। मुझे लगा कि किराया देने के लिए बुलाया होगा। मेरा आज मैरिज एनिवर्सरी भी है। सोचा था रुपए मिलेंगे तो नए कपड़े खरीदूंगी। पूरी खबर पढ़ें 8. BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रीलिम्स) प्रतियोगिता परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1230 पदों पर भर्ती होगी। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें 9. अपेंडिक्स ऑपरेशन कहकर पत्नी की भ्रूण जांच कराई बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को अपेंडिक्स ऑपरेशन कहकर भ्रूण जांच करवाया। लड़की का पता चलने पर पत्नी को चप्पल-जूते से मारा। यहां तक कि कोठे पर बैठाने की भी धमकी दी गई। दोनों की शादी 13 दिसंबर 2021 को हुई थी। यह मामला वैशाली के जंदाहा थाने का है। महिला आयोग में आवेदन पीड़िता के मां की ओर से दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 10. युवक की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने दरोगा को बंधक बनाया जमुई में चरका पत्थर थाना क्षेत्र के भगवना मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत के बाद मंगलवार को सरकंडा गांव में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव उठाने पहुंचे चरका पत्थर थाने के दो अवर निरीक्षकों को करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। जानकारी के अनुसार, सरकंडा गांव निवासी सकिंदर कुमार साह (19 वर्ष) सोमवार रात अपने दोस्तों गोलू कुमार और एक अन्य साथी के साथ सोनो बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 11. वियतनाम के राष्ट्रपति ने बोधिवृक्ष के नीचे लगाया ध्यान वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम गयाजी पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद राष्ट्रपति तो लेम सड़क मार्ग से सीधे बोधगया के लिए रवाना हुए। उनके दौरे को लेकर पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। ताकि वीआईपी मूवमेंट सुचारु रूप से हो सके। पूरी खबर पढ़ें 12. मैट्रिक कंपार्टमेंटल एग्जाम में हंगामा, भड़के स्टूडेंट्स औरंगाबाद शहर में मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स ने जमकर हंगामा किया। सेंटर पर लेट से पहुंचने पर एंट्री नहीं दी गई, जिसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। मामला नदी घाटी स्थित किशोरी सिन्हा मध्य विद्यालय का है। छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो बोर्ड एग्जाम में एक या दो पेपर में फेल हो जाते हैं। ऐसे में इस परीक्षा का महत्व छात्रों के लिए काफी अधिक होता है, क्योंकि यह उनके पूरे एक साल के भविष्य से जुड़ा होता है। पूरी खबर पढ़ें 13. भारत-नेपाल बॉर्डर पर 8 नाबालिगों को तस्करी से बचाया सुपौल में भारत–नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 45वीं वाहिनी, बीरपुर ने मानव तस्करी के एक गंभीर प्रयास को विफल करते हुए 8 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। साथ ही इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सीमा चौकी भीमनगर द्वारा चेक पोस्ट भीमनगर पर नियमित जांच अभियान के दौरान की गई। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए सभी चेक पोस्टों पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. ‘शिक्षक स्कूल के बाहर-घर बैठे ऐप से लगा रहे अटेंडेंस गोपालगंज में शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाए जाने के बाद 5639 प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है। यह कदम जिले में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। विभागीय जांच और पोर्टल के डेटा विश्लेषण से यह सामने आया है कि हजारों शिक्षक विद्यालय में उपस्थित न होने के बावजूद तकनीक का दुरुपयोग कर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। कई शिक्षक विद्यालय परिसर से बाहर या घर बैठे ही ऐप के माध्यम से हाजिरी बना रहे थे। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी बुधवार को बिहार के 15 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 7 और 8 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *