लुधियाना सेंट्रल जेल से मिले मोबाइल:HMD और Hero कंपनी के है, नियमित चेकिंग में पकड़े; 3 महीने बाद FIR

लुधियाना सेंट्रल जेल में चेकिंग के दौरान बंदियों के पास से अवैध मोबाइल फोन बरामद होने का मामला सामने आया है। ये कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर सेंट्रल जेल से मोबाइल हवालातियों से बरामद होते हैं, लेकिन मोबाइल की एंट्री पर रोक लगाने में जेल प्रशासन फेल साबित हुई है। थाना डिविजन नंबर 7 पुलिस ने तीन हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 3 महीने बाद हुई FIR, 2 कीपैड मोबाइल मिले थे जानकारी के अनुसार, सहायक सुपरिटेंडेंट बलिहार सिंह द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि पत्र नंबर 2521 और 2533 दिनांक 16 जनवरी 2026 के तहत जेल प्रशासन द्वारा की गई नियमित चेकिंग के दौरान आरोपियों के पास से 2 कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें एक फोन HMD और दूसरा Hero कंपनी का बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री रखकर नियमों का उल्लंघन किया है। आरोपियों की पहचान तरुण कनोजिया, राजन, गुरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी सेंट्रल जेल लुधियाना में हवालाती के रूप में बंद हैं। शिकायतकर्ता अधिकारी बलिहार सिंह, सहायक सुपरिटेंडेंट सेंट्रल जेल लुधियाना की शिकायत पर थाना डिविजन नंबर 7 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रिजन एक्ट की धारा 52-A (1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *