रोहड़ू कोर्ट और SDM ऑफिस को उड़ाने की धमकी:शिमला में पोस्टर में चेतावनी, लिखा-धमाकों की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी; एजेंसियां सतर्क

शिमला जिला के रोहड़ू में कोर्ट और SDM ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी से जुड़ा एक पोस्टर शिमला के एवर सन्नी में दीवार पर मिला है, जिसमें लिखा गया कि कोर्ट परिसर और एसडीएम ऑफिस में धमाके की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। कुछ देर में डॉग स्क्वायड की टीम भी रोहड़ू पहुंचकर संदिग्ध वस्तु की जांच करेगी। अदालत परिसर और एसडीएम ऑफिस को फिलहाल खाली करा दिया गया है। पोस्टर में क्या लिखा गया.. तकरीर,इतलाहे मुबारक का वक्त करीब है। आतिशबाजी से जश्नें इबारत तामिल होगी. इंशा अल्लाह बुधवार को रोहड़ू की अदालत और एसडीएम ऑफिस में धमाके की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी। अल्लाह का एक नेक मजाहिर शिमला पुलिस जांच में जुटी वहीं शिमला पुलिस ने पोस्टर लगाने वाले अज्ञात लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने एवर सन्नी में लगा पोस्टर हटा दिया है। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *