HSDM का ऑफिस बनाने को लेडी टॉयलेट बंद किया:दूसरे फ्लोर पर जा रहीं महिला कर्मी, दीवारें तोड़ी गईं; पंचकूला में बिल्डिंग नॉर्म्स फॉलो नहीं हुए

हरियाणा स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (HSDM) के एक सीनियर IAS ऑफिसर का ऑफिस खूब चर्चा में है। बिल्डिंग के फोर्थ फ्लोर पर बन रहे इस ऑफिस को बनवाने के लिए लेडी टॉयलेट भी बंद कर दिया गया है। अब महिला कर्मचारियों को दूसरे फ्लोर पर जाना पड़ रहा है। सचिवालय से जुड़े कुछ अधिकारियों का कहना है कि इस डिपार्टमेंट में परमानेंट सीटिंग नहीं रही, लेकिन अब आलीशान ऑफिस तैयार कराया जा रहा है। ऑफिस में एक बड़ा हॉल बनाने के लिए 2 कमरों की दीवार तक तोड़ दी गई है। जिसके टूटने से बिल्डिंग के स्ट्रक्चर पर भी असर पड़ सकता है। अब बिल्डिंग से छेड़छाड़ कर बनाए जा रहे नए ऑफिस के खर्च को लेकर भी डिपार्टमेंटल चर्चा शुरू हो गई है। ऑफिस निर्माण से जुड़े 2 PHOTOS…. अब पढ़िए ऑफिस में क्या- क्या बदलाव हुए… कर्मचारियों को ये हो रही चिंताएं इस नए आलीशान दफ्तर को लेकर कर्मचारियों में काफी चिंताएं हैं। टॉयलेट या अन्य काम के लिए महिला कर्मचारियों को दूसरी मंजिलों पर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा बिल्डिंग की मजबूती को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऑफिस से जुड़े कर्मचारी नाम न छापने की शर्त पर कहते हैं कि ये विभागीय जरूरत नहीं, बल्कि वीआईपी सुविधा के लिए किया जा रहा है। पहले से 3 विभाग, फिर भी बन रहा ऑफिस ऑफिस में काम करने वाले एक अधिकारी का कहना है कि जिन आईएएस अधिकारी के लिए ये आलीशान ऑफिस बनाया जा रहा है, उनके पास पहले से ही तीन विभागों की जिम्मेदारी है। इन तीनों के अलग-अलग ऑफिस भी है। अब इन सीनियर आईएएस अधिकारी को स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिले, जिसके लिए ये ऑफिस बनवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *