मंडी में टिप्पर और कार में भिड़त, 5 लोग घायल:सभी करसोग के रहने वाले, सुंदरनगर अस्पताल में चल रहा उपचार

हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर में आज सुबह एक सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। यह घटना सुंदरनगर-करसोग सड़क मार्ग पर जयदेवी गुरुद्वारे के पास हुई, जहां एक टिप्पर और ऑल्टो टैक्सी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में घायल हुए सभी लोग करसोग उपमंडल के पांगणा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। टिप्पर नंबर HP-31D-1429 और ऑल्टो में भिड़ंत से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। ये लोग घायल हुए घायलों की पहचान हेतराम (25 वर्ष) (ड्राइवर) निवासी सेरी पांगणा करसोग), हिमांशु (16), निवासी सुई पांगणा, करसोग, बसंतु देवी (70) निवासी सुई पांगणा, करसोग, प्रेमलता (42) निवासी सुई, पांगणा, करसोग और बालक राम (48) निवासी सुई पांगणा करसोग के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की सूचना मिलने पर पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *