झज्जर के बहादुरगढ़ में दोस्त संग पार्क में बैठी युवकी की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसके फेसबुक फ्रेंड पर भी तेजधार हथियार से हमला किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती ने कॉल कर युवक को मिलने बुलाया था। युवती का पीछा कर रहे 2 अन्य युवकों ने उसकी हत्या कर दी। हमले में घायल उसके फ्रेंड की हालत सीरियस बनी हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर सैंपल कलेक्ट कर रही है। घटनास्थल से जुड़े 2 PHOTOS… सिलसिलेवार पढ़े, पूरा घटनाक्रम… जनवरी में फेसबुक पर हुई थी दोस्ती प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की दोस्ती जनवरी महीने में फेसबुक के जरिए हुई थी। डीसीपी मयंक मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्या किस वजह से हुई और आरोपी कौन हैं, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। घायल युवक फिलहाल अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।