चंडीगढ़ के मलोया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर लाइन हाजिर:कांस्टेबल प्रवीण पर भी कार्रवाई, इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को मिला थाना का चार्ज

चंडीगढ़ के मलोया पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर और कांस्टेबल प्रवीण को शुक्रवार देर शाम सीनियर अधिकारियों ने लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि दोनों के खिलाफ कार्रवाई किस वजह से की गई, इसका आधिकारिक खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दोनों के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच और वेरिफिकेशन के बाद यह कार्रवाई की गई। बलदेव कुमार को मलोया थाना प्रभारी का चार्ज वहीं इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को मलोया थाना प्रभारी का चार्ज सौंप दिया गया है। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही इंस्पेक्टर बलदेव कुमार की तैनाती ऑपरेशन सेल में की गई थी। चंडीगढ़ पुलिस के DGP डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किए थे कि यदि किसी थाना क्षेत्र में नशा तस्करी होती है, पुलिस की मिलीभगत सामने आती है या कोई पुलिसकर्मी आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार इसी मुद्दे को लेकर गुलाब चंद कटारिया भी कई बार कह चुके हैं कि संबंधित थाना प्रभारी अपने इलाके की कानून व्यवस्था और अपराध गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होगा। अब मलोया थाना में हुई कार्रवाई को उसी सख्ती से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *