राजस्थान ATS ने बीएसएफ के वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजने वाले पंजाब के युवक की पहचान की है। आरोपी युवक आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़ा है। उसके मोबाइल और चैट्स में आतंकी संगठन से जुड़े लोगों से बातचीत के सबूत मिले हैं। आरोपी की पहचान पंजाब निवासी गुरुविन्दर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रो-खालिस्तान और प्रो-पाकिस्तान समर्थक पोस्ट, वीडियो, चैट और कमेंट पाए गए हैं। ATS का दावा है कि आरोपी ने हथियारों और ब्लास्ट करने के स्थान से संबंधित जानकारी आतंकी संगठन को भेजी थी। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग शाखा की जांच के दौरान यह मामला सामने आया। इसके बाद राजस्थान एटीएस की टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। फेसबुक मैसेंजर पर आतंकी संगठन TRF से जुड़े लोगों के साथ मिली चैट ATS एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि जांच के बाद टीम पंजाब पहुंची, जहां डिजिटल विश्लेषण और पूछताछ में संदिग्ध गुरुविन्दर सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट्स से अलगाववादी और पाकिस्तान समर्थक सामग्री मिली है।फेसबुक मैसेंजर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़े लोगों के साथ चैट, हथियारों और विस्फोट से संबंधित बातचीत और वॉइस नोट भी मिले हैं। खालिस्तान समर्थक वीडियो भी किए जा रहे थे साझा ATS ने बताया-आरोपी गुरुविन्दर सिंह गुरपतवंत सिंह पन्नू के खालिस्तान समर्थक वीडियो भी साझा कर रहा था। पन्नू संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़ा है, जिसे भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर रखा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज राजस्थान एटीएस की सूचना पर तरन तारन जिले के थाना सदर पट्टी में आरोपी गुरुविन्दर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एटीएस और अन्य एजेंसियां अब उसके संभावित नेटवर्क की जांच कर रही हैं।