महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। व्यक्ति राजस्थान की एक प्राइवेट कंपनी में लगा हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि गांव अटेली नांगल के सीताराम राजस्थान की घिलोठ कंपनी में वर्कर था। वह कभी कंपनी जाता था, कभी नहीं। उसने हाल ही में अपना एक नया मकान पुराने मकान के साथ ही बनाया था। मानसिक रूप से था बीमार मृतक के भाई मुरारीलाल ने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। जिसके कारण वह कंपनी भी कम ही जाता था। कभी कभार वह अटेली में ही मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर लेता था। नए मकान में लगाया फंदा मुरारीलाल ने बताया कि उसने पुराने मकान के साथ ही एक नया मकान बनाया है। उसी मकान के कमरे में लगे हुए पंखे से सीताराम ने फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों को जब उसके फांसी लगाने की जानकारी लगी, तो उन्होंने उसको पंखे से नीचे उतारा। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के तीन संतान हैं, जिनमें से एक लड़का कुंवारा है, जो मानेसर प्राइवेट कंपनी में लगा हुआ है। वहीं उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है।