एक कत्ल, 4 साल की जेल, फिर जमानत और उसके बाद बदले की प्लानिंग… रोपड़ के नूरपुर बेदी में हुई हरमोल सिंह की हत्या कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी। इसकी पटकथा 7 साल पहले लिखी गई थी, जब गांव शाहपुर बेला में वॉट्सएप पर हुई कहासुनी ने एक परिवार उजाड़ दिया था। 7 साल पहले हरमोल ने हरजोत सिद्धू के चचेरे भाई सुखविंदर का गोली मारकर कत्ल कर दिया था। कत्ल के साथ सुखविंदर का घर उजड़ गया। उसकी बेटी और विधवा पत्नी को बुजुर्गों के कहने पर चचरे भाई हरजोत सिंह सिद्धू ने अपना लिया। हरजोत ने भाई का बदला लेने की उसी दिन ठान ली। लेकिन किसी को बताया नहीं। इसके लिए इंतजार किया। 4 साल जेल काटकर 2025 में हरमोल जमानत पर बाहर आया तो उससे आमना-सामना हुआ। जिससे बदला लेने का प्लान बनाया। मौके की हर वक्त तलाश की। लेकिन हरमोल को समझ आ गया कि उस पर हमला होगा, इसलिए उसने कुछ रसूखदार लोगों की शेल्टर ले ली। 1 साल तक उस पर नजर बनाए रखी। 10 मई 2026 की रात जैसे ही मौका मिला तो हरमोल की छाती में एक-एक कर तीन गोलियां दाग दी। जानें कौन था सुखविंदर सिंह और कैसे लिया बदला… युवक ने वीडियो में बताई 2 अहम बातें… डीएसपी बोले- जल्द पकड़ लिया जाएगा कातिल
श्री आनंदपुर साहिब के डीएसपी जश्नदीप सिंह ने बताया कि वारदात के पीछे रिवेंज किलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। जल्द ही तफ्तीश मुकम्मल कर ली जाएगी।