अमृतसर में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर द्वारा कल यानी 13 मई 2026 को एक विशेष प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप डीसी कार्यालय ग्राउंड फ्लोर सुविधा केंद्र के पास लगाया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास)-कम-मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीबीईई. अमृतसर डॉ. रुपिंदर पाल सिंह ने जानकारी दी। कैरियर काउंसलर भारती शर्मा ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में हैप्पी यूथ फाउंडेशन और इंडियन सिक्योरिटी ढोलेवाल की ओर से योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कैंप में टीचर, सिक्योरिटी गार्ड, सिविल सुपरवाइजर, एक्समैन सुपरवाइजर और गनमैन जैसी विभिन्न पदों के लिए चयन किया जाएगा। मास्टर डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन टीचर पद के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ और इंग्लिश विषयों में मास्टर डिग्री रखने वाले लड़के व लड़कियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को इंडियन सिक्योरिटी ढोलेवाल की ओर से 16,500 रुपए से लेकर 26,500 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। कल सुबह 10:30 बजे पहुंचे उम्मीदवार इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लेकर कल सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डीसी कार्यालय, कचहरी चौक, अमृतसर पहुंचने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 99157-89068 पर संपर्क किया जा सकता है।