बांका- बहू ने सास की गला रेतकर की हत्या:पहले नाश्ता कराया, नींद आई तो मार डाला; ग्रामीण बोले- अवैध संबंध का विरोध करती थी

बांका में बहू ने अपनी सो रही सास की गला रेतकर हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सहदेव राय की पत्नी सुलोचना देवी (70) के रूप में हुई है। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से सास-बहू के बीच लगातार विवाद हो रहा था। इसी बीच मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बहू बिंदू देवी ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना से 2 जुड़ी तस्वीरें… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर… ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी बिंदु देवी पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज भागलपुर में चल रहा था। उसका पति मनोज राय सूरत में मजदूरी करता है, जबकि ससुर सहदेव राय गांव के एक मील में काम करते हैं। घर में बिंदु देवी अपने तीन बच्चों और सास सुलोचना देवी के साथ रहती थी। ग्रामीण अमित ने बताया कि रविवार दोपहर घर से जोर-जोर से चीखने की आवाजें आ रही थीं। बाद में पता चला कि सास-बहू के बीच विवाद हुआ था। सुलोचना देवी बहू पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर ताना देती थीं। करीब एक महीने पहले भी इसी तरह के विवाद की चर्चा हुई थी। पिछले दो दिनों से दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया था। घर लौटने के बाद हसिए से गला काटकर हत्या करने का आरोप ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार सुबह घर में केवल सास और बहू मौजूद थीं। बच्चे और ससुर काम पर गए हुए थे। बताया गया कि सुलोचना देवी को बहू ने सुबह करीब 8 बजे नाश्ता कराया। इसके बाद बुजुर्ग सो गई थीं, जबकि बिंदु देवी सुबह से घर से बाहर थी। करीब साढ़े 10 बजे वह घर लौटी। आरोप है कि इसके बाद करीब 11 बजे उसने घास काटने वाले हसिए से सास सुलोचना देवी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। भागने की कोशिश कर रही थी, ग्रामीणों ने पकड़ा फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि हत्या की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुलोचना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी महिला भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम सीन का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस द्वारा परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *