EVM आज करेंगी फैंसला, कौन होंगे रेवाड़ी-धारूहेड़ा के ‘सरताज’:रेवाड़ी में 14 और धारूहेड़ा में 4 टेबल, 2 लेयर सुरक्षा घेरा, धारा 163 लागू

रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के वोटों की गिनती आज होगी। वोटों की गिनती राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-18 और धारूहेड़ा की खरखड़ा कॉलेज में होगी। रेवाड़ी में 14 टेबल और धारूहेड़ा में 4 टेबल पर 7-7 राउंड में गिनती होगी। मतगणना केंद्र दो लेयर सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। सुबह 8 बजे शुरू होने वाली मतगणना में पहले पार्षदों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। पार्षदों को प्रमाण पत्र सौंपने के बाद चेयरमैन के वोटों की गिनती होगी। मतगणना कार्य में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रहेगी। 600 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात मतगणना केंद्रों पर बनाई गई 2 लेयर सुरक्षा में 600 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। मतगणना केंद्रों में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट व अन्य आपत्तिजनक वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले अधिकृत व्यक्ति को उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना होगा। अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी।।राइडर व पीसीआर गश्त में मौजूद रहेगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जानिए कहां कैसे होगी मतगणना रेवाड़ी नगर परिषद : 14 टेबल पर 7 राउंड में वोटों की गिनती 32 वार्ड पार्षद और एक चेयरमैन चुनने के लिए होगी। पहले क्रमानुसार सभी 32 वार्ड पार्षदों के वोटों की गिनती की जाएगी। वार्ड पार्षदों के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद चेयरमैन के वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। रेवाड़ी में चेयरमैन पद के 6 उम्मीदवार हैं। धारूहेड़ा नगर पालिका : 4 टेबल पर सात राउंड में 18 वार्ड पार्षदों और एक चेयरमैन चुनने के लिए वोटों की गिनती होगी। पहले चरण में 1 से 9 और दूसरे चरण में 10 से 18 वार्ड पार्षदों का परिणाम घोषित किया जाएगा। वार्ड पार्षदों को प्रमाण पत्र देने के बाद चेयरमैन के वोटों की गिनती शुरू होगी। यहां कम वोट होने से चुनाव परिणाम जल्द आने की संभवना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *