CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी:पटना रीजन में 74.45 फीसदी स्टूडेंट्स पास, आधिकारिक वेबसाइट; Digilocker-Umang पर ऐसे चेक करें मार्कशीट

CBSE किसी भी समय कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 74.45 फीसदी दर्ज किया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार पटना रीजन से 79012 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दिया था, जिनमें से 58824 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। परीक्षा देने वाले 49632 लड़कों में से 34989 लड़के पास हुए हैं, जबकि 29380 लड़कियों में से 23835 लड़कियां पास हुईं हैं। लड़कों का पासिंग प्रतिशत 70.50 फीसदी है, जबकि लड़कियों की पासिंग प्रतिशत 81.13 फीसदी है। इस तरह एक बार फिर पासिंग प्रतिशत के मामले में पटना रीजन में लड़कियों ने बाजी मारी है और लड़कों के मुकाबले करीब 11 फीसदी ज्यादा DigiLocker और UMANG ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए छात्र DigiLocker और UMANG ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का ‘सिक्योरिटी पिन’ जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसी पिन की मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे। पास होने के लिए कितने अंक जरूरी बोर्ड के नियमों के मुताबिक, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें, ताकि रिजल्ट चेक करने में परेशानी न हो। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड ID की जरूरत होगी। ऐसे चेक करें रिजल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *