जालंधर में कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम से पहले बवाल:पुलिस ने तैयारियां रुकवाईं, BJP नेता बोले- यह हिंदुओं पर अन्याय; ADCP बोलीं- परमिशन नहीं

जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले बालाजी की चौकी प्रोग्राम को लेकर बवाल हो गया। बुधवार शाम को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इसकी तैयारियां रुकवा दीं। लोगों के डेकोरेशन, टेंट और लाइट का काम करने से रोका। इसमें प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल आने वाले हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर भाजपा नेता शीतल अंगुराल और मंदिर कमेटी के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि अपने चहेते नेताओं को खुश करने के लिए यह कार्यक्रम रोका जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुओं के कार्यक्रम को रोका जा रहा है। यदि हिंदू इस अन्याय के खिलाफ भी नहीं बोले तो वे हिंदू कहलाने लायक नहीं। मंदिर कमेटी ने भी ऐलान किया कि यदि ग्राउंड में कार्यक्रम की परमिशन नहीं मिली तो सड़क पर ही कीर्तन किया जाएगा। आज सुबह भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने साईं दास स्कूल ग्राउंड के बाहर सड़क पर धरना लगा दिया। इस बारे में ADCP-1 आकृषि जैन ने कहा कि परमिशन न होने की वजह से बालाजी की चौकी का कार्यक्रम करने से मना किया जा रहा है। हालांकि, बाद में पुलिस ने कहा कि परमिशन दे दी गई है। चौकी का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा। क्या है पूरा मामला… मौके पर भाजपा नेता जुटे आज सुबह मौके पर भाजपा नेता केडी भंडारी और बालाजी कमेटी मेंबर और आम लोग पहुंचे। पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। भाजपा नेता केडी भंडारी ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार हिंदू धर्म के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। केडी भंडारी ने आगे कहा- मैंने कमिश्नर धनप्रीत कौर से बात की, जिसके बाद कमिश्नर ने कहा कि यहां पर चौकी करने की परमिशन नहीं है। इसके बाद मैंने कहा कि सभी परमिशन हैं। इस पर सीपी ने कहा कि जो भजन गायक कन्हैया मित्तल आने वाले हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज है। तनावपूर्ण माहौल के बीच डेकोरेशन का काम दोबारा शुरू हालांकि, इस तनावपूर्ण माहौल के बीच सुबह दोबारा काम शुरू हो गया। भजन गायक कन्हैया मित्तल के बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं और समिति के सदस्य डेकोरेशन का काम भी पूरा कर रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि कार्यक्रम शाम साढ़े 6 बजे अपने तय समय पर ही होगा। इसी बीच भाजपा और मंदिर कमेटी के लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ग्राउंड के बाहर सड़क पर धरना लगा दिया। लोग सड़क पर ही हनुमान चालीसा और कीर्तन करने लगे। मौके पर पुलिस अधिकारी भी उन्हें समझाने पहुंचे हैं, लेकिन धरना जारी रहा। दोपहर करीब 1 बजे पुलिस का बयान आया कि कमेटी को परमिशन दे दी गई है। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। कार्यक्रम की तैयारियों के PHOTOS… हंगामे से संबंधित अपडेट्स और वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *