पिता को तीन महीने से ढूंढ रहा था NRI:कुरुक्षेत्र SYL नहर में मिला शव, पटियाला का रहने वाला, सिम से परिवार तक पहुंची पुलिस

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के झांसा में SYL नहर से मिले शव की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। करीब 3 महीने पहले होली के दिन यह व्यक्ति लापता हुआ था। तभी से NRI बेटा अपने पिता की तलाश में भटक रहा था। पुलिस ने उसकी जेब से मिले मोबाइल और सिम के जरिए परिवार से संपर्क किया। मृतक की पहचान 63 साल भुलिंद्र सिंह निवासी सैदखेड़ी जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई। भुलिंद्र सिंह खेती-बाड़ी करता था। करीब एक साल पहले उसकी पत्नी सुखविंद्र कौर की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद भुलिंद्र सिंह अकेला हो गया था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। तीन महीने पहले हुआ लापता करीब तीन महीने पहले 4 मार्च दोपहर करीब 12:30 बजे भुलिंद्र सिंह अपनी एक्टिवा लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बाद में उनकी स्कूटी नहर किनारे मंडोली गांव के पास से बरामद हुई। भुलिंद्र सिंह के नहर में गिरने या कूदने की आशंका थी। इसलिए परिवार के लोग नहर पर पहरा देते रहे। तीन दिन बाद लौटा बेटा पिता के लापता होने के तीन दिन बाद उसका NRI बेटा मलकीत सिंह घर लौट आया। मलकीत सिंह स्पेन में रहता है, जबकि उसके बीवी और बच्चे उसके पिता के पास ही रहते थे। पिता के नहर में डूबने की आशंका के बीच मलकीत सिंह गोताखोर प्रगट सिंह और आशु से जुड़ा हुआ था। मोबाइल-सिम से पहुंची पुलिस झांसा पुलिस ने शव की जेब से मिले मोबाइल और सिम नंबर को ट्रेस किया। इसी दौरान परिवार तक सूचना पहुंची। सूचना मिलते ही मलकीत सिंह कुरुक्षेत्र पहुंचे और LNJP अस्पताल की मॉर्चरी में शव की पहचान की। मलकीत सिंह ने एक्टिवा और घर की चाबी के जरिए शव की पहचान अपने पिता भुलिन्द्र सिंह के रूप में की। किसी पर नहीं जताया कोई शक मलकीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। लापता होने से पहले उसके पिता ने उसे बुलाया था। उसने वापस आने के लिए अपनी टिकट करवाई थी। बाद में अचानक फिर मना कर दिया। उसके पिता बीमारी और मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *