हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। फरकपुर गांव में बदमाशों ने उनके ऑफिस में घुसकर चाकू से वार किए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फरकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…