पटियाला में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में हमले का VIDEO:एक्टिवा-कार अड़ा गाड़ी रोकी, फैक्ट्री मालिक जान बचाने भागा तो दौड़ाकर पीटा

पटियाला में पूर्व सरपंच व टाइल फैक्ट्री मालिक पर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में हमले का VIDEO सामने आया है। सरपंच अपनी कार से जा रहे थे, तभी हमलावरों ने एक्टिवा और हरियाणा नंबर की कार उनकी गाड़ी के आगे अड़ा दी। यह देख पूर्व सरपंच ने भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उनके साथ मारपीट की। पूर्व सरपंच की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। उनकी पत्नी का कहना है कि यह हमला पुश्तैनी व करोड़ों की जमीन से जुड़ा हुआ है। पटियाला के ही कुछ रसूखदार जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसका विरोध करने पर उनके पति पर हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोर्ट पेशी के लिए जा रहे थे सरपंच, जबरन कार रोकी
यह पूरी घटना 2 दिन पहले की है। पूर्व सरपंच कर्मजीत सिंह किसी केस के सिलसिले में कोर्ट में पेशी के लिए गए थे। पेशी निपटाने के बाद घर लौटते वक्त जैसे ही वह पटियाला में 22 नंबर फाटक पर पहुंचे तो उन पर हमला हो गया। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि पहले एक्टिवा और फिर कार अड़ाकर उनकी गाड़ी को रोका गया। सरपंच जान बचाने को भागे, पीछा कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
जैसे ही हमलावरों ने कार रोकी और हमले का आभास हुआ तो पूर्व सरपंच तुरंत कार से निकलकर दूसरी तरफ भाग निकले। इसके बाद एक्टिवा और कार में सवार बदमाश भी उतरकर उनके पीछे भागे। फिर उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह से पीटा गया। हमलावरों ने पूर्व सरपंच को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावर वापस लौटे और अपनी कार व एक्टिवा लेकर वहां से भाग निकले। हमले को लेकर पूर्व सरपंच की पत्नी की 3 अहम बातें 8 लोगों के खिलाफ FIR, तलाश में जुटी पुलिस
वहीं इस मामले में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें सुखिंदर कौर, मनदीप कौर, प्रदीप सिंह ,गुरबचन सिंह ,शीतल, कर्मजीत सिंह, बलविंदर सिंह और एक अज्ञात है। पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *