बिहार के 20 जिलों में आज यानी रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिर सकती है। साथ ही करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं बाकी के 18 जिलों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इन जिलों में मौसम समान्य रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में धीरे-धीरे प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो रही हैं। इसी वजह से आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। पटना में 4 दिन तक गर्मी से राहत नहीं पटना में अगले 4 दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पटना में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं 18 और 19 मई को पारा एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर तापमान 38 डिग्री दर्ज की जा सकती है। 20 मई को राजधानी का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और उमस का असर और अधिक बढ़ जाएगा। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। दिन में तेज धूप और रात में बढ़ती नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास होगा। मौसम की तस्वीरें देखिए… 8 से 10 जून के बीच हो सकती है मानसून की एंट्री बिहार में इस साल 8 से 10 जून के बीच मानसून की एंट्री हो सकती है। हर साल मानसून 12 से 15 जून को आता है। इस बार मानसून के 4 दिन पहले पहुंचने की संभावना है। इस साल 26 मई को मानसून केरलम पहुंचेगा। ये तय समय से 5 दिन पहले है। ग्रीन जोन में 18 जिले मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 18 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। इन जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि वहां स्थानीय स्तर पर तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी खराब मौसम में बाहर न निकलें: आंधी-बिजली में सुरक्षित और पक्के मकानों में शरण लें। पेड़ों, बिजली के खंभों या बड़े होर्डिंग्स के नीचे नहीं रहें। किसानों के लिए सलाह: खेतों में काम कर रहे किसान मौसम खराब होने पर सुरक्षित जगह जाएं। कटी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी: आकाशीय बिजली चमके तो घरों में रहें और बिजली से चलने वाले उपकरणों (जैसे टीवी, फ्रिज आदि) के प्लग मुख्य बोर्ड से निकाल दें।