हरियाणा-PM मोदी की अपील का असर,मंत्री-अफसर अब वर्चुअल बैठक करेंगे:इससे खर्चा आधा होगा, हर साल ₹5.50 करोड़ का तेल फूंक रहे

देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का हरियाणा में बड़ा असर देखने को मिला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के फैसले के तहत, अब सभी मंत्री-अफसर फिजिकली के बजाय वर्चुअल (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए) बैठकें करेंगे। यह जानकारी खुद सीएम ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में दी। इससे सरकार के भारी-भरकम खर्च को तत्काल प्रभाव से घटाकर आधा किया जा सकेगा। इसके तहत सभी विभागों को सरकारी वाहनों का सीमित उपयोग करने और फिजूलखर्ची रोकने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में मुख्यमंत्री, मंत्री, ओएसडी और सीएमओ से जुड़े अधिकारी हर साल सरकारी गाड़ियों में करीब 5.50 करोड़ रुपए का तेल फूंक देते हैं। यह खर्च करीब 75 गाड़ियों के काफिले और सरकार के 3 जहाजों का है। CM ने खुद की थी शुरुआत, काफिला आधा किया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अभियान की कमान खुद संभालते हुए मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने सुरक्षा काफिले में गाड़ियों की संख्या 8 से घटाकर केवल 4 कर दी है। सीएम ने आदेश दिए हैं कि आगामी आदेशों तक उनके काफिले में केवल सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी वाहन ही शामिल रहेंगे। इसके साथ ही सीएम सैनी ने संकल्प लिया है कि वे सप्ताह में एक दिन बिना सरकारी गाड़ी के काम करेंगे और संभव हुआ तो साइकिल से सचिवालय पहुंचेंगे। सीएम ने जनता और अफसरों से भी अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। कार पूलिंग पर जोर, बैठकों का बदलेगा तरीका मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से आग्रह किया है कि कार्यालय और बैठकों में आने-जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा कार-पूलिंग या इलेक्ट्रिक वाहनों का ही उपयोग करें। सरकार के साथ-साथ संगठन भी इस मुहिम में जुट गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में जहां तक संभव होगा, पार्टी की सभी बैठकें अब वर्चुअल या ऑडियो-वीडियो कॉल के जरिए ही होंगी। पीएम व सीएम की अपील पर ये मंत्री आगे आए… पेट्रोल-डीजल के रेट में ₹3 का इजाफा, ये है वजह हरियाणा में पेट्रोल और डीजल के रेट में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के करीब पहुंच गई है। डीजल भी 90 रुपए से ऊपर पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका में जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। —————- हरियाणा में पेट्रोल ₹100, डीजल ₹90 के करीब:CNG के भी रेट बढ़े; फल-सब्जियां महंगी होंगी, टैक्सी ऑपरेटर ₹2/KM तक एक्स्ट्रा चार्ज करेंगे
केंद्र सरकार के फ्यूल टैक्स में बढ़ोतरी करने के बाद हरियाणा में भी पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ गए हैं। 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी से प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के करीब पहुंच गई है। डीजल भी 90 रुपए से ऊपर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *