मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- PM शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें; UAE के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला; UP में 8 मंत्रियों को 8वें दिन मंत्रालय मिले

नमस्कार, कल की बड़ी खबर राहुल गांधी की पीएम से मांग को लेकर है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। दूसरी खबर यूएई के न्यूक्लियर प्लांट में ड्रोन अटैक की है। हम आपको यह भी बताएंगे कि यूपी में कैबिनेट विस्तार के 7वें दिन 6 नए और 2 प्रमोटेड मंत्रियों क्या-क्या विभाग मिले। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. UAE के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन अटैक: ईरान पर हमले का शक UAE के अल धफरा इलाके में स्थित बराकाह न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। एक बिजली जनरेटर में आग लग गई। अबू धाबी मीडिया ऑफिस के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। साथ ही न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा और रेडिएशन स्तर पर भी कोई असर नहीं पड़ा। किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली, ईरान पर शक: न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन या देश ने नहीं ली है, लेकिन ईरान पर शक जताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, प्लांट की सभी जरूरी मशीनें और सिस्टम सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। जंग के दौरान पहली बार हमला: बराकाह परमाणु संयंत्र UAE और पूरे अरब रीजन का पहला कमर्शियल न्यूक्लियर प्लांट है। इसे दक्षिण कोरिया की मदद से करीब 20 अरब डॉलर की लागत से बनाया गया था और यह साल 2020 में शुरू हुआ था। यह प्लांट UAE की लगभग एक चौथाई बिजली जरूरत पूरी करता है। यह पहली बार है जब ईरान युद्ध के दौरान बराकाह परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. राहुल बोले-PM ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया: बार-बार NEET पेपर कराने में फेल राहुल गांधी ने रविवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ‘पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द नहीं हुई, CBI ने जांच बिठाई। बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को पीएम मोदी बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं।’ राहुल ने NEET के साथ CBSE का भी मुद्दा उठाया: राहुल गांधी ने एक्स में लिखा कि CBSE ने अब 9वीं क्लास के लाखों छात्रों को 1 जुलाई से नई भाषा सीखने का कहा है। न कोई शिक्षक है, न कोई बुक और 14 साल के बच्चों को काम चलाऊ उपाय के तौर पर 6वीं कक्षा की किताबें थमा दी गई हैं। पेपर लीक में 9वीं आरोपी कोर्ट में पेश: इधर, पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 9वीं आरोपी को CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे को 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा को दिल्ली में CBI हेडक्वार्टर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी में भूपेंद्र चौधरी को MSME मंत्रालय मिला, शपथ के 7वें दिन 8 नए मंत्रियों को विभाग बांटे गए यूपी में रविवार रात सीएम योगी आदित्यनाथ ने 6 नए और 2 प्रमोटेड मंत्रियों को विभाग सौंप दिए हैं। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग यानी MSME मंत्रालय दिया गया है। दूसरे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। जानिए किस मंत्री से कौन सा विभाग छिना? 10 मई को योगी कैबिनेट का विस्तार हुआ था: यूपी में विभागों के आवंटन में पूरे 8 दिनों का वक्त लगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीते शुक्रवार को X पोस्ट कर तंज कसा। कहा था- मंत्रालयों के बंटवारे की देरी की असली वजह सिर्फ यह है कि ‘कमीशन-कमाई’ के बंटवारे को लेकर डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. केरलम में CM समेत 21 मंत्री बनेंगे, सभी नाम फाइनल: आज सतीशन सरकार की शपथ केरलम में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले रविवार को 20 मंत्रियों की पूरी कैबिनेट फाइनल हुई। CM के अलावा 11 और मंत्री कांग्रेस से हैं। बाकी सहयोगी दलों से हैं। सीएम और मंत्री आज शपथ लेंगे: कांग्रेस ने केरलम के चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद 14 मई को ऐलान किया था कि 61 साल के वीडी सतीशन राज्य के नए सीएम होंगे। वह पारावूर सीट से विधायक हैं। आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा। केरलम में पार्टी ने 140 में से 102 सीटें जीतीं: केरलम में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती हैं। इनमें कांग्रेस की 63 सीटें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था। वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला था। लेकिन सीएम पर मुहर सतीशन के नाम पर लगी। पूरी खबर पढ़ें… 5. अरशद मदनी बोले- मुसलमान न झुका है और न झुकेगा, इस्लाम को मिटाने वाले खुद मिट गए जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने रविवार को कहा- देश में मस्जिदों, मकबरों और मदरसों को अवैध बताकर गिराया जा रहा है। इस्लाम को निशाना बनाया जा रहा है। डराया-धमकाया जा रहा है। लेकिन, मुसलमान न कभी झुका है और न कभी झुकेगा। इस्लाम को मिटाने वाले खुद मिट गए। संगठन ने घोषणा पत्र जारी किया: अधिवेशन में देश के मौजूदा हालात, सांप्रदायिकता और मुसलमानों से जुड़े मुद्दों को लेकर घोषणापत्र जारी किया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि देश में नफरत की राजनीति अब धमकी की राजनीति में बदल चुकी है और मुसलमानों को डराकर अपनी शर्तों पर जीने के लिए मजबूर करने की कोशिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें… 6. IPL-2026: बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम: पंजाब लगातार छठा मैच हारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को पंजाब किंग्स को 23 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु के 18 पॉइंट्स हो गए और टीम इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, पंजाब की यह लगातार छठी हार रही। मैच के हाइलाइट्स: धर्मशाला में बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। जवाब में पंजाब 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। शशांक ने 27 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। इससे पहले, बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए हरप्रीत बरार ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। पूरी खबर पढ़ें… 7. PM मोदी 8 साल बाद स्वीडन दौरे पर: फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 साल बाद स्वीडन पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में स्वीडन का दौरा किया था। PM मोदी का विमान जैसे ही स्वीडन की सीमा में पहुंचा, स्वीडिश फाइटर जेट्स ने उसे सुरक्षा देते हुए एस्कॉर्ट किया। मोदी 9 साल बाद नीदरलैंड भी गए थे: पीएम मोदी 15 से 17 मई तक नीदरलैंड में रहे। वे 9 साल बाद नीदरलैंड दौरे पर आए। यह दौरा भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिहाज से काफी अहम रहा। इस यात्रा में व्यापार, टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, वाटर मैनेजमेंट, ग्रीन एनर्जी और रक्षा सहयोग जैसे कई बड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। पूरी खबर पढ़ें… 8. CBSE ने 12वीं की रीवैल्यूएशन फीस ₹700 से ₹100 की, छात्रों के OSM विरोध के बाद फैसला शिक्षा मंत्रालय ने 12वीं के छात्रों के विरोध के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE के रीवैल्यूएशन फीस में कटौती की है। अब स्कैन कॉपी के लिए 700 की जगह 100 रुपए ही देने होंगे। प्रति सवाल दोबारा जंचवाने के लिए अब 100 की जगह 25 रुपए ही लगेंगे। 26-29 मई के बीच रीवैल्यूएशन: 19 मई से 22 मई के बीच छात्र अपनी स्कैन आंशर शीट हासिल कर सकते हैं। यदि वे अपनी कॉपी को वेरिफाई या री-इवैल्युएट कराना चाहें तो अगले एक हफ्ते में 26-29 मई के बीच ऐसा कर सकेंगे। स्टूडेंट्स की शिकायत- ‘OSM की वजह से कम नंबर आए’: CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद कई स्टूडेंट और उनके पेरेंट्स ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर सवाल उठाया है। उनकी शिकायत है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM की वजह से 12वीं में स्टूडेंट्स के काफी कम नंबर आए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: महाराष्ट्र का अमरावती-वर्धा देश में सबसे गर्म, तापमान 46°C: 8 राज्यों में पारा 40° पार; गुजरात की जंगल सफारी में जानवरों के लिए AC-स्प्रिंकलर लगाए (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: तमिलनाडु CM विजय से मिले कमल हासन, 6 मांगें रखीं: कहा- सरकारी OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करें, पायरेसी रोकने वाला स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनाएं (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में आग लगी: गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी, 15 मिनट में 68 यात्री बाहर निकाले; सभी सुरक्षित (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: किराएदार ने मकान मालिक से पत्नी-बेटी का रेप कराया: छह महीने से बेरोजगार, ₹2000 किराया नहीं दे पा रहा था; 2 आरोपी गिरफ्तार (पढ़ें पूरी खबर) 5. इंटरनेशनल: यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला: सेमीकंडक्टर प्लांट, ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया; 1 भारतीय समेत 4 की मौत (पढ़ें पूरी खबर) 6. इंटरनेशनल: ईरान के बाद क्यूबा पर अमेरिकी हमले का खतरा: सरकार ने जंग के लिए तैयार रहने को कहा, लोगों को गुरिल्ला लड़ाई सिखा रहे (पढ़ें पूरी खबर) 7. क्रिकेट: IPL- राजस्थान की लगातार तीसरी हार: दिल्ली 5 विकेट से जीती, केएल राहुल-अभिषेक के अर्धशतक, स्टार्क को 4 विकेट (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… बिहार में बच्चों का गुल्लक बैंक, एक रुपए से खाता खुलता बिहार की राजधानी पटना में बच्चों का अनोखा बैंक चल रहा है। यहां मैनेजर से लेकर ग्राहक तक सभी बच्चे हैं। ‘गुल्लक बच्चा बैंक’ में 1 रुपये से खाता खुलता है। इसका मकसद बच्चों को छोटी उम्र से पैसे बचाना सिखाना है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- 4 बच्चे होने पर मिलेंगे 95 हजार, आंध्र प्रदेश CM ने क्यों कहा- बच्चे ही हमारी दौलत; इसका भारत पर क्या असर 2. संडे जज्बात- सगे भाई को काटकर नहर में फेंका: मैंने नारियल समझकर पानी से निकाला, पॉलिथीन खोली तो सड़े हुए दो हाथ मिले 3. डेथ एनिवर्सरी, प्रकाश मेहरा ने गहने गिरवी रखकर जंजीर बनाई: अमिताभ को लिया तो डिस्ट्रीब्यूटर बोले- ये लंबा-बेवकूफ कौन, नशे में कहा- मैंने तुम्हें स्टार बनाया 4. जरूरत की खबर- गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बढ़ता मसल्स पेन: इन 10 संकेतों को इग्नोर न करें, लाइफस्टाइल में करें ये 9 जरूरी बदलाव 5. साइबर लिटरेसी- आपकी आइडेंटिटी चुरा रहे स्कैमर्स: आपके नाम से फर्जी सिमकार्ड तो नहीं, जानें कैसे पता लगाएं, कैसे करें डिएक्टिवेट 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *