सुनार के घर और दुकान पर ईडी की छापेमारी:तरनतारन में बैंक के बड़े लेनदेन मामले में परिवार और खातों की जांच जारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के तरनतारन में एक सुनार के घर और दुकान पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई बैंक के बड़े लेनदेन से जुड़े मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 11 बजे से ही इन स्थानों पर जांच कर रही है। ईडी के अधिकारी परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं और उनके बैंक खातों की पड़ताल कर रहे हैं। ED ने मौके पर बैंक कर्मचारियों को भी बुलाया यह छापेमारी तरनतारन के गुरु का खू निवासी बलवंत सिंह के बेटे कुलवंत सिंह के घर और दुकान पर की जा रही है। ईडी ने यह कार्रवाई बड़े बैंक ट्रांजैक्शन के संबंध में शुरू की है। ईडी ने जांच के लिए मौके पर निजी बैंक के कर्मचारियों को भी बुलाया है। ईडी के अधिकारी दो गाड़ियों में तरनतारन पहुंचे थे। इस कार्रवाई के बाद शहर के बड़े व्यापारियों और राजनीतिक नेताओं में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *