होशियारपुर के युवक की सिर में गोली मारकर हत्या:दिल्ली से किडनैप किया, करनाल में झाड़ियों में फेंकी लाश; पत्नी-बच्चों को एयरपोर्ट छोड़ा था

होशियारपुर के युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे दिल्ली से किडनैप किया गया था। हत्या के बाद उसकी लाश करनाल में झाड़ियों फेंक दी। पहले उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। सोमवार रात उसकी शिनाख्त पंजाब के गांव सांदरा निवासी मानव (33) के रूप में हुई। इसके बाद मंगलवार को मलेशिया से उसकी पत्नी और दोनों बेटे करनाल पहुंचे। परिवार दिन भर पोस्टमॉर्टम को लेकर परेशान रहा। पत्नी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं कि इस मामले में जांच कहां की पुलिस करेगी। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिवार पंजाब रवाना हो गया। वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच दिल्ली पुलिस करेगी। मानव परिवार के साथ मलेशिया में रहता था। जनवरी में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भारत आया था। उसका शव 16 मई की सुबह को जीटी रोड पर बसताड़ा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम के पास झाड़ियों में मिला था। पत्नी और मां ने बताई पूरी कहानी… अब पढ़िए कैसे मिला शव और कैसे हुई पहचान… दिल्ली के महीपालपुर रोड से किया किडनैप
डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किडनैपिंग दिल्ली के महीपालपुर रोड से हुई थी और शव को करनाल में लाकर फेंका गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शव का पोस्टमार्टम करनाल पुलिस द्वारा करवाया जाएगा, जबकि मामले की जांच दिल्ली पुलिस करेगी, क्योंकि किडनैपिंग की घटना दिल्ली से हुई है। 10 साल से मलेशिया में रह रहा था मानव
मानव 10 साल से मलेशिया में रह रहा था। उसकी रेशमी से 8 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो जुड़वा बेटे हैं, जिनकी उम्र करीब साढ़े 6 साल है। दोनों पति-पत्नी मलेशिया में एक होटल में काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *