रायबरेली में राहुल ने अचानक काफिला रुकवाया:समर्थकों से हाथ मिलाकर हालचाल पूछा; अमेठी में भाजपा नेताओं ने वापस जाओ के नारे लगाए

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली में हैं। गेस्ट हाउस से निकलने के बाद भरतगंज बाजार में लोगों को देखकर अचानक से राहुल ने काफिला रुकवा दिया। कार से नीचे उतरे। वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाया। गुलाब के फूल और गुलदस्ते लिए, फिर लोधवारी गांव के लिए रवाना हो गए। वहां स्वतंत्रता सेनानी वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पहले गेस्ट हाउस में उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद अमेठी जाएंगे। उनके पहुंचने से पहले सांसद केएल शर्मा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है- किशोरी लाल, दो साल। तुमने क्या किया? ‘एक बस कांग्रेस नेता के स्कूल में। एक एंबुलेंस अपने ट्रस्ट के अस्पताल में।’ पोस्टर में अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के 5 साल के काम गिनाए हैं। लिखा है- कन्या महाविद्यालय, चार आईटीआई, दो राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना करवाई। गौरीगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और रामगंज में सैनिक स्कूल का भी निर्माण करवाया। ये पोस्टर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और कांग्रेस कार्यालय के पास लगाए गए हैं। हालांकि, किसने लगवाए हैं, इसका पता नहीं चल सका है। राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचे थे। लखनऊ से जाते वक्त उन्होंने चुरुवा मंदिर में हनुमानजी के दर्शन किए। उन्होंने कहा था- अब आर्थिक तूफान आने वाला है। पीएम मोदी ने अडाणी और अंबानी वाला जो आर्थिक ढांचा बनाया है, वह टूटकर गिरेगा। इसका नुकसान आम जनता को होगा। यूपी की जनता को झटका लगेगा। पहले 3 तस्वीरें देखिए… लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले, 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। राहुल गांधी के रायबरेली-अमेठी दौरे की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *