हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के दो सहपाठियों पर रेप के आरोप लगे है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर इनके खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार- आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और पीड़िता को ब्लैकमेल कर धमकाया। डरी व सहमी पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई और एक महीना पहले कंप्यूटर सेंटर जाना छोड़ दिया। छात्रा की मां ने जब बेटी से कंप्यूटर सेंटर नहीं जाने की वजह बार-बार पूछी, तब जाकर उसने मां को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता की मां कुल्लू पुलिस थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तीनों कुल्लू के एक कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाई करते हैं। कुल्लू के रहने वाले दोनों आरोपी पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा दिया है और उसके बयान दर्ज करने के बाद आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कुल्लू निवासी नीरज और नोमिश के तौर पर हुई है। इन पर आरोप है कि 10 अप्रैल को दोनों ने लड़की को अपने कमरे में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की और यौन उत्पीड़न किया। SP कुल्लू मदन लाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान और मेडिकल भी करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी भी कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाई करते हैं।