अमृतसर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल:संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पर पहुंची थी पुलिस, जवाबी फायरिंग में टांग में लगी गोली

अमृतसर में शनिवार शाम पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में बदमाश की टांग में गोली लगी है। घायल युवक की पहचान बलवीर के रूप में हुई है, जो होशियारपुर का रहने वाला बताया जा रहा है और उसकी उम्र करीब 25 साल है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि, घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थी। पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग में बलवीर घायल हो गया। होशियारपुर का रहने वाला है घायल युवक, गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा इलाज घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मुठभेड़ किस मामले को लेकर हुई, इसका कारण अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस बारे में पूरी जानकारी अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचकर देंगे। I फिलहाल घायल का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है।

खबर को अपडेट की जा रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *