पत्नी से परेशान युवक वीडियो बनाकर लापता:गोताखोर से विनती-बॉडी घरवालों को मत देना, कुरुक्षेत्र पुलिस घर पहुंची तो बोला-नशे में डाली

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा से एक युवक लापता हो गया। युवक ने देर रात अपने मोबाइल एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पर परेशान करने के आरोप लगाए। रात ही उसने वीडियो को गोताखोर प्रगट सिंह के पास भेज दिया। वीडियो में उसने ज्योतिसर नहर की तरफ जाने की बात कही। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। करीब 33 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया और वॉट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बाइक पर बैठा दिखाई दे रहा है। पीछे गुरुद्वारा बाउली साहिब का गेट नजर आ रहा है। युवक पंजाबी भाषा में बोल रहा है। ढाई बजे वीडियो किया शेयर जानकारी के मुताबिक, युवक ने यह वीडियो बनाकर रात करीब ढाई बजे गोताखोर प्रगट सिंह को भेजा था। सुबह जब प्रगट सिंह ने मैसेज देखा, तो वह तुरंत ज्योतिसर नहर की तरफ पहुंचे और आसपास तलाश शुरू की। काफी देर तक जांच और खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। कहा- मेरे घरवालों को डेड बॉडी ना देना वीडियो में युवक ने बोला कि हाथ जोड़के विनती है कि मेरी डेडबॉडी को घरवालों को मत देना। मेरी घरवाली ने मुझे बहुत परेशान कर रखा है। पता नहीं किस बात को लेकर मुझे फोर्स कर रही है। घरवालों के बार फोन आ रहे है। मेरी बस यही विनती है कि मेरी डेड बॉडी घरवालों के हवाले मत करना। मोबाइल नंबर पर नहीं जा रही कॉल घटना के बाद से युवक के मोबाइल नंबर पर कॉल नहीं जा रही है और नंबर बंद आ रहा है। उधर, गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम को अलर्ट किया है। उनकी टीम मिर्जापुर और किरमिच पुल के पास युवक की तलाश कर रही है। जिस नंबर से युवक ने गोताखोर को वीडियो भेजी, उसके वॉट्सएप डीपी पर फोटो भी लगी है। SHO बोले- युवक के घर पहुंची पुलिस वीडियो मिलने के बाद गोताखोर ने मामले की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। थाना पिहोवा सिटी SHO सुनील वत्स ने बताया कि जांच करते हुए पुलिस उस युवक के घर पहुंची थी। युवक की पहचान संजीव कश्यप निवासी वार्ड-11 के रूप में हुई। संजीव आधी रात को घर से निकला था और बाद में वापस आ गया। पूछताछ में उसने बताया कि शराब के नशे में उसने वीडियो बनाकर गोताखोर को भेजी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *