पंजाब में 26 मई को नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही चंडीगढ़ में स्थित पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, कॉरपोरेशनों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थाओं में भी छुट्टी रहेगी।अधिक से अधिक लोग अपने वोट के अधिकार का प्रयोग कर सकें इसलिए ये फैसला लिया गया है।