हरियाणा- 50 साल पार महिलाएं IVF से मां बन सकेंगी:हाईकोर्ट ने कहा- मां बनना कभी अनैतिक नहीं; हिसार की महिला की याचिका पर फैसला

हरियाणा में बढ़ती उम्र में मां बनने की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा- अब 50 साल से अधिक उम्र की महिलाएं भी IVF तकनीक के जरिए मां बन सकती है। जस्टिस जगमोहन बंसल ने फैसले में कहा कि अगर महिला का स्वास्थय ठीक है तो उसे मां बनने का पूरा अधिकार है। मां बनना कभी अनैतिक नहीं हो सकता। उम्र के आधार पर इस पर प्रतिबंध लगाना गलत है। हिसार की एक महिला ने 51 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने की इच्छा जताई थी, लेकिन IVF नियमों के तहत 50 साल पार कर चुकी महिला को आईवीएफ तकनीक के जरिए मां नहीं बन सकती। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। हिसार की महिला को मिली अनुमति हिसार की एक महिला ने 2022 में एक IVF सेंटर से संपर्क किया था। इसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ। प्रेग्नेंसी के दौरान जांच में पता चला कि महिला की कोख में 2 बच्चे हैं। हालांकि एक भ्रूण सुरक्षित नहीं रह सका। इसके बाद सितंबर 2023 में महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद महिला ने फिर आईवीएफ सेंटर से संपर्क किया। मगर डॉक्टरों ने इस बार उनकी उम्र की हवाला देकर आईवीएफ तकनीक के लिए मना कर दिया। इस समय महिला की उम्र 51 साल हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। कोर्ट में दलीलें और फैसला महिला ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। उनके वकील ने अदालत को बताया कि 51 साल की होने के बावजूद महिला का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। उन्हें कोई फिजिकल प्रॉब्लम नहीं है। उन्होंने कोर्ट के एक पुराने फैसले (सरबजीत कौर बनाम पंजाब राज्य) का हवाला देते हुए राहत की मांग की। कोर्ट ने उपचार शुरू करने की अनुमति दी महिला की दलील सुनने के बाद जस्टिस जगमोहन बंसल की एकल पीठ ने याचिका स्वाकीर करते हुए फर्टिलिटी सेंटर को इलाज की अनुमति दे दी। कोर्ट ने आदेश दिया कि दंपति संबंधित अथॉरिटी को इस संबंध में एक शपथ पत्र भी जमा कराए। हरियाणा में इसलिए खास है यह फैसला… शहीदों के परिवारों को मिलेगी नई उम्मीद हरियाणा में सीमा पर शहादत देने वाले कई जवानों के माता-पिता ढलती उम्र में अकेले रह जाते हैं। इस फैसले से ऐसे परिवारों और किसी हादसे में अपने इकलौते बच्चे को खो चुके माता-पिता को बड़ी राहत मिलेगी। 70 वर्षीय महिला बनी थीं मां हरियाणा में अधिक उम्र में मां बनने का इतिहास रहा है। वर्ष 2008 में हिसार में ही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजो देवी ने IVF के जरिए बच्चे को जन्म देकर दुनिया को चौंकाया था। हालांकि इसके बाद सरोगेसी के नियमों में बदलाव हुआ, जिसके बाद 50 साल से अधिक उम्र की महिला आईवीएफ का इस्तेमाल नहीं सकती थी। ग्राफिक्स में देखिए, क्या है IVF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *