हरियाणा-BJP अध्यक्ष बनीं डॉ. अर्चना गुप्ता, मोहनलाल बड़ौली की छुट्टी:पार्टी को 43 साल बाद मिली महिला प्रदेशाध्यक्ष, रेडियोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकीं

हरियाणा में भाजपा ने नया प्रदेशाध्यक्ष घोषित कर दिया है। पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को ये जिम्मेदारी दी गई है। 43 साल बाद कोई महिला हरियाणा BJP की अध्यक्ष बनी हैं। इनसे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा हरियाणा में पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं थी। पहले माना जा रहा था कि मोहनलाल बड़ौली को ही दोबारा मौका मिल सकता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बड़ौली को बदलने की चर्चाएं चल रहीं थी। डॉ. अर्चना गुप्ता के अलावा अंबाला से पूर्व मंत्री असीम गोयल का नाम भी चर्चाओं में थे। गोयल को सीएम नायब सैनी का करीबी माना जाता है। जबकि अर्चना गुप्ता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और संगठन की करीबी मानी जाती हैं। अर्चना गुप्ता गोल्ड मेडलिस्ट रेडियोलॉजिस्ट (MBBS, MD) हैं। राजनीति में आने से पहले विश्व हिंदू परिषद की इंडियन हेल्थ लाइन में सक्रिय थीं। सोनीपत के मोहनलाल बडौली को हटाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थी। जब मोहनलाल बडौली प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए, वो भी प्रदेश महामंत्री थे। मोहनलाल बडौली 9 जुलाई 2024 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अर्चना गुप्ता पेशे से डॉक्टर, 6 साल में मिली तरक्की अर्चना गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। पानीपत में इनका अस्पताल भी है। विश्व हिंदू परिषद में रहीं। उसके बाद भाजपा महिला मोर्चा में एंट्री हुई। साल 2020 में इनकी पहली सियासी तरक्की हुई, जब ये पानीपत भाजपा की जिलाध्यक्ष बनीं। उनके बाद 2023 में सीधे तरक्की पाकर प्रदेश महामंत्री बनीं। पानीपत से विधानसभा में टिकट की दावेदार भी थीं। अब जानिए डा. अर्चना गुप्ता के बारे में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *