बेगूसराय में इंटर के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। मर्डर के बाद बदमाशों ने लाश तालाब में में फेंक दिया। मृतक की पहचान विकास यादव(16) के रुप में हुई है। विकास की लाश उसके घर बेगूसराय से 90 Km दूर खगड़िया में मिली है। लोगों का कहना है कि लाश देखकर लगता है कि मर्डर से पहले आरोपियों ने विकास को बेरहमी से पीटा है। आरोपियों ने विकास के दोनों हाथ टूटे और गर्दन टूटे हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में विकास के दो दोस्तों मोहित(19) और विकास(20) को गिरफ्तार कर लिया है। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए वारदात की पूरी कहानी विकास मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कंकौल गांव निवासी राम उदय यादव का बेटा था। मां ने बताया कि मंगलवार(26 मई) मेरा बेटा दोपहर में पढ़कर आया। सरकार से मिलने वाले 10 हजार रुपए लेने के लिए फॉर्म भरने के लिए घर से गया था। लेकिन वो घर नहीं लौट। काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों के यहां पता किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि, मोहित और विकास उसे बाइक पर बैठाकर ले गए हैं। पुलिस ने दोनों को उठाया और पूछताछ शुरू की। पहले तो दोनों पुलिस को बरगलाते रहे, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती की तो दोनों ने सच बताया। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों के बताए लोकेशन पहुंची और विकास की लाश बरामद की। पीट-पीटकर हत्या की क्या है वजह दरअसल, विकास के बड़े भाई नाम शिवम है। आरोपी विकास ने कुछ महीने पहले शिवम के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाई और अश्लील फोटो अपलोड करता था। शिवम ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विकास को पकड़ा और उसे सजा हुई। एक महीने पहली ही विकास जेल से बाहर आया। जेल से बाहर आने के बाद वो लगातार बदला लेने के धमकी देता था। मृतक का चाचा मनीष कुमार ने बताया कि, मारने वाला और मरने वाला दोनों का नाम विकास है। आरोपी विकास सनकी है। चार महीने पहले सोशल मीडिया के मृतक के भाई के नाम से फेक आईडी बनाकर फोटो वायरल किया था। उस मामले में जेल गया था। बाहर आने के बाद धमकी दे रहा था। आरोपी मोहित मृतक विकास के साथ ही पढ़ता था। मृतक का चाचा मनीष कुमार ने बताया कि, मंगलवार को मोहित ही विकास को बहला-फुसलाकर घर से ले गया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी है। जब लौटकर नहीं आया था। परिजन थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस उसे उठाकर लाई। पूछताछ में आरोपी विकास बताया कि मारपीट कर खगड़िया के बेलदौर में फेंक दिया। बेगूसराय से 90 किलोमीटर दूर शव मिला है। बेरहमी तरीके से मारा गया। हाथ-गर्दन तोड़ दिया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें औरंगाबाद में 13 साल के बेटे की हत्या:सौतली मां से झगड़े के बाद पिता ने धूप में खड़ा कर पीटा; बॉडी घर से 7 KM दूर नदी किनारे दफनाया औरंगाबाद में 13 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पिता और सतौली मां पर है। शव घर से 7 किलोमीटर दूर नदी किनारे दफना दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता राजेश चौधरी उर्फ मुंगड़ी चौधरी और सौतेली मां मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान खेसरिया कुमार(13) के तौर पर हुई है। घटना उपहारा थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें