पेट्रोल-डीजल के दाम में मनमानी बढ़ोतरी से जेब काट रही है सरकार: प्रो. संपत

चंडीगढ़| पूर्व मंत्री व इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें जनता की जेब काट रही है। पेट्रोल-डीजल में 7.50 रुपए प्रति लीटर, घरेलू गैस सिलेंडर में 110 और कमर्शियल सिलेंडर में 993 रुपए की मनमानी बढ़ोतरी न सिर्फ लूट है, बल्कि जनता के साथ बर्बरता है। प्रो. संपत सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने 2014-15 से 2025-26 के बीच पेट्रोलियम पर 75 लाख करोड़ रुपए की भारी लूट की। उन्होंने कहा कि 31 मई तक बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं की गईं तो एक जून को विरोध प्रदर्शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *