AAP मंत्री की वायरल वीडियो मामले में बच्चियां आईं सामने:CM मान से कहा- स्कूल छूट गया, डरकर जीना पड़ रहा, हमारा क्या कसूर

पंजाब सरकार के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां-कुलदीप सिंह धालीवाल और मुकेरियां के कारोबारी मलकीत सिंह की बातचीत वायरल वीडियो मामले में कारोबारी की बच्चियां सामने आईं हैं। बच्चियों ने पंजाब CM भगवंत सिंह मान से अपील करते हुए वीडियो में कहा कि उनका कसूर क्या है कि वे दोनों स्कूल नहीं जा पा रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार स्कूल नहीं भेज रहा, जिससे उनकी पढ़ाई छूट गई है। परिवार कहता है कि स्कूल नहीं जाना। कोई किडनैप कर लेगा। हम दोनों बहनें डर के चलते पिछले एक साल से रेगुलर स्कूल नहीं जा पाई हैं। स्कूल से हमें बार-बार लीव लेनी पड़ती है। हमारे परिवार से जेलस क्यों की जा रही
बच्चियों ने सीएम मान से कहा कि हमें गांव में पैदा हुआ आपका मंत्री धमका रहा है। बच्चियों ने आरोप लगाया कि हमारे परिवार से जेलस क्यों की जा रही है, क्या किसी को तरक्की करने की ये सजा मिलेगी। हमारे पिता को पहले गोली मारने की कोशिश की गई और अब फिर से परिवार टेंशन में है। बाजवा ने दोनों कारोबारी भाइयों से की मुलाकात
उधर मुकेरियां के हयातपुर में ट्राली बनाने की फैक्ट्री में लीडर आफ आपोजीशन प्रताप सिंह बाजवा भी पहुंचे। बाजवा ने दोनों कारोबारी भाइयों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ है। बाजवा ने कहा कि आज हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि मंत्री ट्रालियां मांग रहे हैं। मैं इस मुद्दे को उठाउंगा और दोनों विधायकों और मंत्री के इस्तीफे की मांग करूंगा। जानें बच्चियों ने वीडियो में क्या कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *