BJP प्रत्याशी को हराने वाली मेयर हुई भाजपाई:रेवाड़ी में आठ पार्षदों संग पार्टी जॉइन की, राव इंद्रजीत के समर्थन से जीती थीं चुनाव

गुरुग्राम के मानेसर से मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा जॉइन कर ली। बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष मोहल लाल बड़ौली और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मार्च 2025 में हुए नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने 10 में से 9 नगर निगम पर जीत दर्ज की थी। इकलौता मानेसर ही ऐसा निगम था, जहां निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत ने बीजेपी के सुंदर लाल यादव को हराया था। चुनाव जीतने के बाद डॉ. इंद्रजीत केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत से मिलने पहंच गई थी। माना जाता है कि राव इंद्रजीत के समर्थन से ही डॉ. इंद्रजीत ने चुनाव जीता था। 2 हजार से अधिक वोट से जीती डॉ. इंद्रजीत के भाजपा जॉइन करने के बाद अब सभी 10 नगर निगम पर भाजपा का कब्जा हो गया। इससे पहले भाजपा क्लीन स्वीप करने से चूक गई थी। डॉ. इंद्रजीत ने बीजेपी प्रत्याशी सुंदर लाल यादव को 2 हजार 293 वोटों से हराया था। मानेसर की पहले मेयर बनी सरकार ने मानेसर को गुरुग्राम से अलग कर नगर निगम बनाया था। मार्च 2025 में गुरुग्राम के साथ मानेसर में भी चुनाव हुए। जिसमें डॉ. इंद्रजीत चुनाव जीतकर मानेसर की पहले मेयर बनीं। इंद्रजीत के साथ उनके करीबी 8 पार्षदों ने भी भाजपा जॉइन की। राव इंद्रजीत ने पार्टी जॉइन कराई मेयर डॉ. इंद्रजीत को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का करीबी माना जाता है। चुनाव के समय डॉ. इंद्रजीत ने बीजेपी से मेयर का टिकट मांगा था, मगर बीजेपी ने उनकी जगह सुंदरलाल यादव को टिकट दे दिया। मेयर बनने के बाद भी डॉ. इंद्रजीत ने बीजेपी जॉइन करने का प्रयास किया, लेकिन हरियाणा सरकार में मंत्री राव नरबीर ने उनका विरोध किया। अब राव इंद्रजीत ने ही प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में बीजेपी जॉइन कराई। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *