BSC स्टूडेंट ने बाथरूम में बंद होकर किया सुसाइड:फरीदाबाद में ताऊ की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली; पुलिस मौके पर

हरियाणा के फरीदाबाद ग्रेटर में 22 साल के युवक ने अपने ताऊ की लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल हालात में उसको निजी अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बीपीटीपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 साल का आदित्य भाटी YMCA यूनिवर्सिटी में बीएससी के थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। बुधवार की शाम उसने घर के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों ने उसको बाथरूम से निकाला और अस्पताल की ओर दौड़, लेकिन रास्ते में ही आदित्य की मौत हो गई। मां और बड़े भाई के साथ रहता था
पुलिस के मुताबिक, आदित्य फरीदाबाद के सेक्टर 77 स्थित जल विहार वेलफेयर सोसाइटी में अपनी मां और बड़े भाई के साथ रहता था। उसके पिता घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस के मुताबिक मृतक ने अपने ताऊ की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *