CM मान बोले-पंजाब में नहीं उगता नफरत का बीज:श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा की करेंगे रक्षा; कहा-आपके टैक्स से दे रहा हूं सुविधाएं

संत त्रिलोचन दास जी महाराज के 38वें गुरु गद्दी दिवस को समर्पित विशेष धार्मिक समागम आज बटाला में आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष रूप से शिरकत की। CM भगवंत मान ने बटाला पहुंचकर जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने संतों के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और राज्य की शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत देश-विदेश से गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंची है।
मुख्यमंत्री मान ने संत त्रिलोचन दास जी महाराज द्वारा दिखाए गए मानवता और सेवा के मार्ग की सराहना की। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन हमें आपसी भाईचारे और नैतिकता की प्रेरणा देता है। पंजाब में हर धर्म के फूल की अपनी महक
सीएम मान ने कहा कि पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है, यहां दाल, मक्का, गेहूं सब उगता है, लेकिन नफरत का बीज यहां कभी नहीं उग सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी रामनवमी, गुरुपर्व, हनुमान जयंती और ईद सब सांझी हैं। पंजाब एक ऐसा गुलदस्ता है जहां हर धर्म के फूल की अपनी महक है। उन्होंने युवाओं के विदेश जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें पंजाब को लंदन, पेरिस या कैलिफोर्निया नहीं बनाना, हमें बस अपना ‘हंसता-खेलता पुराना पंजाब’ वापस चाहिए। जरूरतमंदों की करें सेवा: सीएम
मुख्यमंत्री ने इंसानियत की मिसाल देते हुए एक फकीर और घोड़े की प्रेरणादायक कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि समाज में भरोसा और मानवता ही सेवा सबसे बड़ी पूंजी है तथा लोगों को जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।
नशे के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है और इसे केवल सरकार या पुलिस नहीं बल्कि जनआंदोलन बनाकर ही खत्म किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब नशामुक्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर संकट में पंजाब देश के साथ खड़ा है
मुख्यमंत्री ने पंजाबियों की बहादुरी और देशभक्ति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हर संकट में पंजाब देश के साथ खड़ा रहा है। चाहे हरित क्रांति हो, सीमाओं की रक्षा हो या आजादी की लड़ाई। उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह का उदाहरण देते हुए युवाओं को प्रेरणा लेने की अपील की। लोगों के टैक्सों से मिल रही सुविधाएं
सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा जनता की भलाई पर खर्च होना चाहिए और यह सरकार का फर्ज है, कोई एहसान नहीं। जनता के दिए टैक्स के पैसे से ये सुविधाएं मिलती हैं।
सरकार ने चंडीगढ़ में पैसा छापने की मशीन नहीं लगाई। बेअदबी पर होगी उम्रकैद
धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी बोलते उन्होंने कहा कि सरकार ने कठोर कानून बनाया है, जिसके तहत दोषियों को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा और सम्मान की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *