IPL 2026; ईशान किशन का गोल्डेन डक:9वें ओवर में बैटिंग करने उतरे, पहली बॉल पर हुए बोल्ड; हैदराबाद ने लगातार दो बॉल पर विकेट गंवाए

IPL 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइज हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में में हो रहा है। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया है। जवाबी पारी के दौरान ईशान किशन गोल्डेन डक हो गए। 9वें ओवर के 5वीं गेंद पर अल्लाह गजनफर ने उन्हें बोल्ड मारा। इससे पहले अभिषेक शर्मा 45 रन पर आउट हुए। हैदराबाद ने लगातार दो बॉल पर विकेट गंवाए। इस सीजन उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने 8 पारियों में 312 रन बनाए हैं। अब तक के मैचों में उनका शानदार स्ट्राइक रेट 198.73 रहा है। जबकि उनका हाईएस्ट स्कोर 91 है। ईशान ने दो अर्धशतक लगाए हैं। ईशान किशन ने कप्तान के तौर पर शानदार छाप छोड़ी है। उन्होंने प्रफुल हिंगे और शाकिब हुसैन जैसे नए गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन कराया। हालांकि अब टीम की कमान पैट कमिंस के हाथों में आ गई है। पिछले मैच में ईशान का राजस्थान के खिलाफ परफॉर्मेंस पॉइंट टेबल में हैदराबाद की टीम चौथे नंबर पर इस सीजन मुंबई को 7 में से 5 मैचों में हार मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर हैदराबाद बेहतर फॉर्म में है। टीम लगातार पिछले 5 मैच जीतकर टेबल में चौथे स्थान पर हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। मुंबई ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद को 10 मैचों में सफलता मिली है। दोनों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है, जिसे मुंबई ने सुपर ओवर में जीता था। दोनों टीमों का वानखेड़े में 9 बार सामना हुआ हैं। इस दौरान 7 मैचों में MI और 2 में SRH को जीत मिली। ईशान ने RR के खिलाफ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था DC के खिलाफ पिछले मैच में ईशान 25 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा था। वहीं, CSK के खिलाफ मैच में वो अपना खाता भी नहीं खोल सके थे और 0 पर आउट हो गए थे। RR के खिलाफ पिछली भिड़ंत में ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया था और 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 44 बॉल पर 91 रन बनाए थे, जिसमें 6 छक्के, 8 चौके शामिल थे। 10वें ओवर में रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *