हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कक्कड़ गांव की रुक्मिणी देवी ने अफ्रीकी देश कांगो के जेफ्ते नडाला के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया। यह शादी सुजानपुर के मुरली मनोहर मंदिर में संपन्न हुआ, जहां दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का वचन लिया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमबीए की कर रहे दोनों पढ़ाई जानकारी के अनुसार, जेफ्ते नडाला (पुत्र निकोल व पेट्रो न्सुंगु होह्स, डी.आर.सी., कांगो/यूएसए) और रुक्मिणी देवी (पुत्री सविता देवी व सूबेदार पृथी सिंह, निवासी कक्कड़, तहसील बमसन, जिला हमीरपुर) की मुलाकात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई के दौरान हुई थी। पढ़ाई के साथ शुरू हुई उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। ईसाई धर्म से संबंध रखता है युवक खास बात यह रही कि ईसाई धर्म से संबंध रखने वाले जेफ्ते नडाला ने हिंदू परंपराओं को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनाया। उन्होंने पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा धारण की और नाटी नृत्य सहित स्थानीय रीति-रिवाजों में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे समारोह और भी खास बन गया। शादी को पारंपरिक ढंग से धूमधाम से हुई संपन्न दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को सहर्ष स्वीकार किया और शादी को पारंपरिक ढंग से धूमधाम के साथ संपन्न किया। शादी समारोह में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस अनोखे मिलन को आशीर्वाद दिया। नवविवाहित जोड़ा अगले सप्ताह पुनः यूएसए लौट जाएगा, जहां दोनों नौकरी करते हैं। मंदिर के पुजारी रवि नंदन अवस्थी ने पुष्टि की कि यह शादी वैदिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई है।