भाजपा नेता ने अंबेडकर जयंती पर लगवाए पुण्यतिथि के होर्डिंग:फतेहाबाद परिषद चेयरमैन का नाम लिखा, विवाद बढ़ने पर हटवाए; लोग बोले- चालान कटना चाहिए

हरियाणा के फतेहाबाद में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर परिषद चेयरमैन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नगर परिषद की ओर से शहर में लगाए गए होर्डिंग्स में जयंती की बजाय पुण्यतिथि लिखवा दिया गया। इन होर्डिंग्स में परिषद चेयरमैन व भाजपा नेता राजेंद्र सिंह खिंची का नाम लिखा है। शहर भर में कई प्रमुख स्थानों पर ये होर्डिंग लगाए गए है। जैसे ही लोगों की नजर इन पर पड़ी, मामला चर्चा का विषय बन गया। सामाजिक संगठनों और विपक्षी नेताओं ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई। खासकर दलित संगठन के नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जिंदगी संस्था के अध्यक्ष और राजेंद्र सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हरदीप सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि एक जिम्मेदार पद पर आसीन चेयरमैन को यह याद ही नहीं है कि बाबा साहेब की जयंती और पुण्यतिथि कब होती है। उधर, लोगों में भी इससे नाराजगी देखने को मिल रही है। कहना है कि इनका तो चालान कटना चाहिए। वहीं, विवाद बढ़ता देख परिषद की ओर से ये होर्डिंग हटवाने भी शुरू कर दिए गए है। होर्डिंग में क्या लिखा, जिस पर विवाद हो रहा… अब जानिए इन होर्डिंग्स पर किसने क्या कहा…. नगर परिषद अधिकारी काटे प्रधान का चालान शहरवासियों प्रमोद बजाज, सुरेंद्र नायक, पवन कालड़ा ने कहा कि एक तरफ नगर परिषद नियमों का पालन कराने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर खुद ही नियमों को ताक पर रख रही है। मामले में नगर परिषद के अधिकारियों की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। अधिकारियों को प्रतिबंधित जगह पर होर्डिंग लगवाने पर सबसे पहले चेयरमैन का चालान काटना चाहिए। चेयरमैन ने कॉल नहीं की रिसीव इस संबंध में नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर 92151…. पर दो बार कॉल की गई, मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। ———————————- ये खबर भी पढ़ें…. रोहतक प्रशासन के दबाव में पंचायत ने रखवाई प्रतिमा:बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने का मामला; नई मूर्ति का नहीं किया अनावरण रोहतक जिले के ब्लॉक कलानौर के गांव खैरड़ी में डॉ. भीम राव अंबेडकर की नई प्रतिमा लगाकर अनावरण करने के मामले में लोगों के बीच विवाद हो गया। एससी समाज के लोगों ने अनावरण करने इनकार कर दिया, जबकि प्रशासन के दबाव में पंचायत की तरफ से मूर्ति लगाने का प्रयास किया गया। ऐसे में लोगों ने विरोध किया और प्रतिमा को अस्थायी तौर पर रख दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *