ऊना में स्कूटी-बाइक की टक्कर में एक की मौत:दो युवक गंभीर घायल, अचानक मोड़ने से हुआ हादसा, दोनों वाहन नाले में गिरे

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब के नकड़ोह कस्बे के मुख्य बाजार में स्कूटी-बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी सवार मृतक की पहचान मुलख राज (70) पुत्र तेजा राम निवासी कुनेरन के रूप में हुई है। घायलों में इंतजार (25) और अमजद (20) शामिल हैं, जो दोनों उस्मान के पुत्र और हाल निवासी झूंगी झोपड़ी अंब के हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल अंब में चल रहा है। स्कूटी को दायीं ओर मोड़ते हुए हादसा जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ। स्कूटी और बाइक एक ही दिशा में चल रहे थे। आगे चल रहे स्कूटी सववार ने जैसे ही अपनी स्कूटी को दायीं ओर मोड़ा, पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक स्कूटी को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और फिर दोनों वाहन एक नाले में गिर गए। स्कूटी सवार मुलख राज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद अंब थाना के एएसआई रजनीश, कानूनगो सतपाल, पटवारी विपन, पवन कुमार, कृष्ण देव और साहिल शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *