हरियाणा 12वीं बोर्ड में टॉप-थ्री पोजिशन पर 4 लड़कियां:बोर्ड की साइट क्रैश, ओवरऑल रिजल्ट 84.67%, रेवाड़ी की दीपिका 499 अंक लेकर स्टेट टॉपर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार पास प्रतिशत 84.67% रहा। स्टेट टॉपर्स के पहले तीन स्थानों पर चार लड़कियों ने कब्जा जमाया। चिल्लर (रेवाड़ी) के विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीपिका ने 500 में से 499 अंक लेकर स्टेट में टॉप किया। रुड़की (रोहतक) के कन्या गुरुकुल की उदिता 500 में से 498 नंबर लेकर स्टेट में दूसरे नंबर पर रही। जींद जिले की योगिता और मुस्कान 497 नंबर लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। इनमें से योगिता जींद के बुडायन गांव के शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल और मुस्कान धमतान साहिब स्थित ज्ञान भारती स्कूल की छात्रा है। चारों आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा हैं। इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 2 लाख 42 हजार 856 छात्र बैठे जिनमें से 2 लाख 5 हजार 618 पास हुए। 10 हजार 498 छात्र फेल हो गए। इस रिजल्ट में लड़कियों का पास % लड़कों से 6.52% अधिक रहा। लड़कियां का पास प्रतिशत 87.97% और लड़कों का पास प्रतिशत 81.45% रहा। इधर, रिजल्ट आते ही भिवानी बोर्ड की साइट क्रैश कर गई। बच्चे और स्कूल संचालक रिजल्ट चेक करने के लिए परेशान होते रहे। स्कूलों को सिंगल-सिंगल बच्चे का रिजल्ट चेक करना पड़ा। नूंह का रिजल्ट सबसे खराब नूंह जिले का रिजल्ट सबसे खराब रहा। यहां सिर्फ 57% बच्चे ही पास हुए हैं, जो पूरे राज्य में सबसे कम है। ये चिंता की बात है कि बाकी जिलों में 80% से 91% तक बच्चे पास हो रहे हैं, वहीं नूंह में 60% भी नहीं हो पाए। जिले से 9,930 बच्चे परीक्षा में बैठे थे, लेकिन सिर्फ 5,660 ही पास हो पाए। यहां 2,151 बच्चे फेल हो गए और 2,119 को कंपार्टमेंट मिली है। हिसार में सबसे ज्यादा छात्र पास हुए हिसार जिले में प्रतिशत के साथ-साथ संख्या बल में भी प्रदेश में अपनी धाक जमाई है। पूरी लिस्ट में हिसार इकलौता ऐसा जिला है, यहां सबसे ज्यादा 18,111 छात्र परीक्षा में बैठे थे। साथ ही, सबसे ज्यादा 16,018 छात्र पास भी हिसार से ही हुए हैं। इतने ज्यादा छात्रों के बावजूद यहां 88.44% रिजल्ट आया। गांव का रिजल्ट शहरों से अच्छा इस साल ग्रामीण इलाकों के 84.98% छात्र पास हुए, जबकि शहरी इलाकों में यह आंकड़ा 83.91% रहा। प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा, जहां 87.94% छात्र पास हुए, वहीं सरकारी स्कूलों में यह आंकड़ा 82.44% रहा। 20 दिन के भीतर री-चेकिंग फॉर्म भर सकेंगे बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने कहा है कि जो छात्र अपनी आंसर शीट दोबारा चेक करवाना चाहते हैं, वे रिजल्ट आने के 20 दिन के अंदर फीस भरकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारियां…. टॉपर दीपिका के पिता सरकारी स्कूल में टीचर 12वीं बोर्ड में टॉप करने वाली दीपिका रेवाड़ी जिले के जांट गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता अशोक मेघवाल सरकारी स्कूल में समाजशास्त्र के टीचर हैं और उनकी मां सुजाता गृहिणी हैं। दीपिका के दादा हरियाणा रोडवेज में कंडक्टर थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। दीपिका ने बताया कि उन्होंने कभी कोचिंग नहीं ली और हमेशा खुद से पढ़ाई की। वे हर दिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थीं। अब जानिए जिलों में क्या रिजल्ट रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *