एक्ट्रेस सोनम बाजवा की नई फिल्म पर रोक:चंडीगढ़ कोर्ट ने कॉपीराइट मामले में रिलीज पर लगाई स्टे; शूटिंग पर भी विवाद हुआ था

चंडीगढ़ में एक्ट्रेस सोनम बाजवा की फिल्म ‘पिट सियापा’ विवाद में घिर गई है। कॉपीराइट विवाद के चलते चंडीगढ़ कोर्ट ने फिलहाल फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। यह फिल्म 1 मई को सिनेमा घरों में रिलीज होनी थी। जानकारी के अनुसार, राइटर राजन नंदन का दावा है कि फिल्म की कहानी उनकी लिखी हुई स्क्रिप्ट पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इस स्क्रिप्ट को साल 2021 में रजिस्टर कराया गया था। 27 मार्च 2026 को जब फिल्म ‘पिट सियापा’ का प्रोमो रिलीज हुआ, तब उन्हें पता चला कि फिल्म की कहानी उनकी स्क्रिप्ट से मिलती-जुलती है। इसके बाद 1 अप्रैल 2026 को उन्होंने फिल्म से जुड़े पक्षों को लीगल नोटिस भेजा। मामला बढ़ने पर चंडीगढ़ कोर्ट में कॉपीराइट को लेकर याचिका दायर की। प्रारंभिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी, जहां कोर्ट आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा। राइटर ने ये बड़ी बातें कही… फिल्म की शूटिंग पर भी विवाद हुआ था फिल्म की सरहिंद मस्जिद में शूटिंग को लेकर विवाद हुआ था। मामले को लेकर पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे “बेअदबी की सारी हदें पार करना” बताया था। शाही इमाम ने एसएसपी फतेहगढ़ के नाम शिकायत भेजी थी, जिसमें कहा- फिल्म की शूटिंग रात के समय मस्जिद के अंदर की गई। आरोप है कि मस्जिद परिसर में खान-पान का आयोजन भी किया गया, जो धार्मिक मर्यादा के सख्त खिलाफ है। उन्होंने कहा, मस्जिद के बाहर स्पष्ट बोर्ड लगा है, जिसमें शूटिंग पर पाबंदी का फरमान चस्पा है। इसके बावजूद टीम ने दृश्य फिल्माए और रोकने के बावजूद भी शूटिंग नहीं रोकी। शाही इमाम ने कहा कि फिल्म के कुछ दृश्य धार्मिक आस्था के विरुद्ध हैं। मस्जिद पुरातत्व विभाग के अधीन है। विवाद के बाद फिल्म की टीम लुधियाना पहुंची। उन्होंने शाही इमाम मोहम्मद उस्मान लुधियानवी और मुस्लिम समुदाय से माफी मांगी। सोनम बाजवा पहले भी विवादों में रहीं… ************ ये खबर भी पढ़ें: सोनम बाजवा की पंजाबी सिंगर से मजाकिया नोकझोंक: चंडीगढ़ में IPL मैच के दौरान मिले; एक्ट्रेस बोलीं- मैं तुहाडे नाल गल्ल नहीं करनी न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए IPL मुकाबले को देखने एक्ट्रेस सोनम बाजवा और पंजाबी सिंगर जी खान भी पहुंचे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *