युवक बोला- लुधियाना में मेरी ₹20 करोड़ की जमीन कब्जाई:AAP विधायक का ड्राइवर NRI बन सस्ते में खरीदने आया; MLA बोले- 60-40 कर लो

मशहूर रागी भाई हरबंस सिंह जगाधरी वालों के पोते महागुरजोत सिंह ने उनकी 20 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी पर फर्जी डॉक्यूमेंट्स से कब्जे का आरोप लगाया है। यही नहीं, जब वे कब्जाधारियों का पता करने गए तो MLA का ड्राइवर NRI बनकर उनसे सस्ते रेट में प्लाट खरीदने पहुंच गया। जब वे कंप्लेंट लेकर विधायक के पास गए तो उन्होंने 60-40 का ऑफर दे दिया। महागुरजोत ने कहा कि इससे उन्हें पता चला कि जिन लोगों ने कब्जा किया, लुधियाना के आत्मनगर से AAP के MLA कुलवंत सिंह सिद्धू उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने MLA के खिलाफ दिल्ली में शिकायत कर दी तो सिद्धू ने उन्हें घर बुलाकर किसी को फोन कर कहलवा दिया कि मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई थी। उस वक्त विधायक के पास सिविल वर्दी में रिवॉल्वर लिए लोग खड़े थे। इसलिए उसने डर के मारे ऐसा कह दिया। इस मामले के मीडिया में आने के बाद MLA सिद्धू ने महागुरजोत को घर बुलाकर मामला हल करने का भरोसा दिया। विधायक ने वीडियो जारी कर कहा कि उसकी जमीन वापस दिलाएंगे। जिसे ये मेरा ड्राइवर कह रहे, वह मेरा आदमी नहीं है। इस मामले से भी मेरा कोई लेना-देना नहीं है। प्लॉट पर कब्जे को लेकर रागी के पोते ने क्या कहा… MLA ने वीडियो जारी कर दी सफाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *