ऑस्ट्रेलिया से 9 पंजाबी डिपोर्ट:इनमें एक महिला भी शामिल, दिल्ली एयरपोर्ट पर 5 घंटे चली पूछताछ

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है, जिनमें 11 पंजाबी शामिल हैं। हालांकि इसमें से 9 पंजाबियों को ही भारत भेजा गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। रात में इनकी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है। यहां पर उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। पंजाब सरकार की टीम उन्हें लेने के लिए दिल्ली पहुंची हैं, जो अब उन्हें पंजाब लेकर आएगी। पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी डॉ एस करूणा राजू ने कहा कि 9 पंजाबी आए हैं। अब बाहर लेकर आ हैं। अब उन्हें पंजाब लेकर रवाना हो रहे हैं। 8 पुरुष व 1 महिला है। सिक्योरिटी के लिए महिला पुलिस भी आई है। दो वहां से नहीं आए है। कोई कागज की कमी रहेगी होगी। हरेक व्यक्ति की अलग अलग हिस्ट्री है। अलग -अलग समय में वह वहां पर गए थे। (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब-चंडीगढ़ की अन्य बड़ी खबरें… AAP सरकार के बेअदबी कानून को ईसाई भाईचारे की चुनौती पंजाब के बेअदबी कानून को अब ईसाई भाईचारे ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि कानून को किसी एक धर्म के प्रति केंद्रित करना संविधान की मूल भावना के अनुरूप है। ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब की AAP सरकार ने इस कानून में सिर्फ श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी का ही जिक्र किया है। हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्म के धर्मग्रंथों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इस याचिका पर अब अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है। इससे पहले जालंधर के एक व्यक्ति ने भी कानून को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि यह कानून संविधान के अनुरूप नहीं है। इसके अलावा उम्रकैद तक की सजा के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी है, लेकिन इसे गवर्नर से मंजूरी दिलवाकर लागू कर दिया गया। आजीवन कारावास तक का प्रावधान पंजाब विधानसभा ने बैसाखी के अवसर पर 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026’ सर्वसम्मति से पारित किया था। इस नए कानून के तहत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के दोषी के लिए आजीवन कारावास (मृत्यु तक जेल) और 5 लाख से 25 लाख रुपए तक के भारी जुर्माने का कड़ा प्रावधान किया गया है। यह अपराध अब गैर-जमानती और संज्ञेय श्रेणी में आ गया। 17 अप्रैल को गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने इस बिल पर साइन कर दिए थे। इसके दूसरे दिन ही सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। लुधियाना मेयर के पति अश्लील चैटिंग कर फंसे, डबल इंक्वायरी शुरू लुधियाना में AAP की मेयर इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद उर्फ लक्की अब कानूनी शिकंजे में घिर गए हैं। लेडी प्रिंसिपल के साथ अश्लील चैट करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस इस मामले की डबल इंक्वायरी कर रही है। एक तरफ साइबर सेल चैटिंग और कॉल रिकॉर्डिंग की तकनीकी जांच कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूरे प्रकरण की जांच एसीपी नॉर्थ को सौंपी गई है। पुलिस लेडी प्रिंसिपल का मोबाइल कब्जे में लेगी और उसके जरिए आईपी एड्रेस, कॉल डिटेल्स और वॉइस सैंपल लेकर आरोपी की आवाज की पुष्टि करेगी। लेउी प्रिंसिपल साइबर सेल के पास पेश हो गई है और उनके बयान ले लिए गए हैं। साइबर सेल ने उनसे मोबाइल मांगा है। हालांकि उन्होंने अभी पुलिस को मोबाइल नहीं दिया है। लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि इस बारे में अपने वकील से बात करेगी और फिर मोबाइल जांच के लिए देगी। (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब में आज 12 बजे पावर सप्लाई की मरम्मत-रिपेयरिंग ठप, बैठक रद्द होने से ठेका कर्मियों भड़के पंजाब में आज दोपहर 12 बजे के बाद पावर सप्लाई लाइन में कोई फॉल्ट आता है, तो उसे ठीक होने में घंटों लग जाएंगे। PSPCL में पावर कंप्लेंट सॉल्व करने वाला स्टाफ दोपहर 12 बजे से हड़ताल शुरू कर देगा। इस कारण सप्लाई सिस्टम में आए फॉल्ट को दूर करने में रेगुलर कर्मचारयों को काफी वक्त लग जाएगा। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने पावरकॉम (PSPCL) और ट्रांस्को ठेका कर्मचारी यूनियन के साथ आज होने वाली बैठक रद्द कर दी है। जिससे यूनियन में भारी रोष है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलिहार सिंह ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। इससे पहले टेक्निकल स्टाफ पहले से ही “वर्क टू रूल” मोड में काम कर रहा है। ऐसे में बिजली लाइन में कोई फॉल्ट या खराबी आने पर मरम्मत में भारी देरी हो सकती है और उपभोक्ताओं को लंबे पावरकट का सामना करना पड़ सकता है। (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर में इंडियन ऑयल डिपो के पास दो टैंकरों में आग लगी जालंधर के सुंची पिंड स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़े दो तेल टैंकरों में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, जिससे दूर-दूर तक धुआं दिखाई दिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों टैंकर जलकर खाक हो गए। गुरदासपुर निवासी टैंकर ड्राइवर राजू ने बताया कि उसने अपना टैंकर इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़ा किया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पार्किंग में खड़े एक टैंकर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, और तेज हवा के चलते आग ने राजू के टैंकर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे पार्किंग में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *