CISCE बोर्ड रिजल्ट, लुधियाना के रेयांश के 12वीं में 99.25%:10वीं में अर्णव गर्ग को 99.2% अंक मिले; टॉपर्स की लिस्ट इस साल भी जारी नहीं हुई

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी CISCE ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल भी बोर्ड ने टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है। 12वीं में नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में लुधियाना के रेयांश गुप्ता को 99.25%, दिवनूर सिंह मिढ़ा ने 98.5% और आशिका गोयल ने 98% अंक मिले। मेडिकल स्ट्रीम में टिया उपाध्याय ने 97%, निष्का खन्ना ने 95% और फतेहवीर सिंह ने 92.25% अंक हासिल किए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में कियान बेरी 99.25%, परमकबीर सिंह 97% और रहमतप्रीत कौर व सात्विक दुग्गल 96.75% हासिल किए हैं। ह्यूमैनिटीज (मानविकी) स्ट्रीम में सहर गुप्ता और गुरदितप्रताप सिंह गिल 98%, तनीषा सूद ने 97.75% और निसा सोनी ने 97% हासिल किए हैं। वहीं 10वीं में साइंस स्ट्रीम में अर्णव गर्ग ने 99.2%, इशिता गोयल और रिदित गोयल को 98% और सबीर वर्मा ने 97.8% हासिल किए हैं। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में नम्या कपूर 99.6%, इसके बाद जन्या मागो 99.2% और सान्वी दादू 99% अंक को मिले। ऐसे चेक करें रिजल्ट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र DigiLocker, SMS और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल इन परीक्षाओं में 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टूडेंट्स को अपना यूनिक UID और इंडेक्स नंबर डालना पड़ेगा, तभी वे अपना रिजल्ट देख पाएंगे। टॉपर्स लिस्ट नहीं हुई जारी : आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के लिए CISCE अब टॉपर्स की कोई ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं करता है। बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि छात्रों पर ज्यादा पढ़ाई का दबाव न बनें। साल 2024 और 2025 में भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी। आखिरी बार 2023 में ISC की मेरिट लिस्ट आई थी, जिसमें 5 छात्रों ने मिलकर पहला स्थान हासिल किया था, जिनमें 3 लड़कियां थीं। हालांकि, अलग-अलग विषयों में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को अलग से सर्टिफिकेट दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *