कटिहार में रात से मूसलाधार बारिश, 19 जिलों में अलर्ट:बिहार में आंधी-बारिश, बिजली गिरने से 5 की मौत; 41 डिग्री पहुंचा कैमूर का पारा

बिहार में गर्मी और बदले मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर 19 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कटिहार में रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। पटना मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 60Kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बीते 24 घंटे में गयाजी, जहानाबाद, बांका समेत 5 जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं, कैमूर का पारा एक बार फिर 41 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। इसके अलावा पटना में भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। इधर, जमुई में मंगलवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग झुलस गए। बांका में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 36 साल की एक महिला की मौत हो गई। पटना में अगले 4 दिनों का मौसम कैसा रहेगा अगले 48 से 72 घंटे तेज धूप के साथ बारिश के भी आसार मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले 48 से 72 घंटों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। दिन में तेज धूप और गर्मी रहेगी, जबकि शाम के समय अचानक मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इसी वजह से कई जिलों में आंधी और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि खराब मौसम की आशंका को देखते हुए खेतों में रखी फसल और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। वहीं, आम लोगों को भी तेज हवा और बिजली कड़कने के दौरान घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अगर बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ती हैं, तो राज्य के कई हिस्सों में गर्मी और उमस का असर और अधिक बढ़ सकता है। फिलहाल लोगों को गर्मी और खराब मौसम, दोनों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। जानें मौसम क्यों बदल रहा पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में तेज हवा और बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और वातावरण में बन रहे दबाव के कारण बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। बिहार के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *