भास्कर इंपैक्ट- पटना में 2 शार्प शूटर्स का एनकाउंटर:विदेशी राय-पप्पू राय को दौड़ाकर मारी गोली; STF बोली- बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे

भास्कर के ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट किलर के बाद बिहार पुलिस एक्शन में है। पटना में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें 2 शार्प शूटर विदेशी राय और पप्पू राय को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। दोनों के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की माने तो दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बिहटा इलाके में पहुंचे थे। विदेशी राय और पप्पू राय पर हत्या के कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए हैं। महिला रिपोर्टर ने 2 दिन पहले डॉक्टर बनकर ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट किलर में शूटर से पति के मर्डर की पूरी डील की थी। इसके बाद पुलिस ने शूटर्स पर ये बड़ा एक्शन लिया है। अब एनकाउंटर से जुड़ी तस्वीरें देखिए… पुलिस ने बताया कि STF को जानकारी मिली थी कि बिहटा क्षेत्र में दो अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने दोनों का लोकेशन ट्रैक करना शूरू किया। कुख्यात अपराधियों का लोकेशन बिहटा के आनंदपुर गांव के बांध के पास मिला। पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख दोनों अपराधियों ने फायरिंक शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों अपराधियों को पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को सरेंडर करने को कहा। दोनों हाथ उठाकर आगे बढ़े। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस दोनों को बिहटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। इसक बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि, STF की सूचना पर बिहटा में कार्रवाई की गई है। पहले अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई। दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।फिलहाल, दोनों घायल अपराधियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। सम्राट सरकार में ये 5वां एनकाउंटर है ———— पढ़िए भास्कर का ऑपरेशन कॉन्ट्रेक्ट किलर जिसके बाद ये एक्शन हुआ महिला रिपोर्टर की शूटर्स से मर्डर की डील:कहा- पति को मरवाना है, बड़ा नेता है, बोला- हत्या लाइव दिखाऊंगा; पिस्टल हाथ में रख दी ‘आप वीडियो कॉल पर रहना, लाइव मर्डर दिखाएंगे। मर्डर का पूरा वीडियो आपको बाद में भेज देंगे। आपको जब कान में पति की आखिरी चीख सुनाई दे तभी बाकी पैसे UPI करना। माहौल शांत हो जाएगा तो आपके घर को तोड़ने वाली लड़की को भी टपका देंगे। पति की लोकेशन आपको देनी पड़ेगी। बॉडीगार्ड साथ में रहा तो उसको भी गोली मार देंगे। हमारे पास 5 शूटर्स की टीम है। सुपारी ले ली तो यमराज भी नहीं बचा पाएंगे। अब तक कई को मौत के घाट उतार चुका हूं..।’ ये डील 5 शूटर्स की गैंग चलाने वाला कॉन्ट्रैक्ट किलर कर रहा है। महिला रिपोर्टर के हाथ में पिस्टल रखकर शूटर ने दावा किया कि इसी से मारूंगा। उसने रिपोर्टर से कहा, एक साथ 9 गोली मारेंगे।। 9 से ज्यादा गोली लगी तो रेट 5 लाख से ऊपर हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *