पंजाब-चंडीगढ़ में तेज बारिश और आंधी:गाड़ियों पर दीवार और पेड़ गिरे, टेंट उड़े; 5 घंटे तक लाइट गुल रही; 8 जिलों में अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, मोहाली और आनंदपुर साहिब समेत कई जगह तेज बारिश हुई। वहीं आंधी के कारण नुकसान हुआ। कई जगह 3 से 5 घंटे लाइट गुल रही। मोहाली के फेज-6 में आंधी के चलते पेड़ गिरने से कई कारों को नुकसान पहुंचा है। यहां हवा इतनी तेज थी छतों पर रखी पानी की टंकियां तक उड़ गईं। वहीं फरीदकोट के कोटकपूरा की पुरानी अनाज मंडी में जागरण के लिए लगाए गए टेंट गिर गए। चंडीगढ़ के सेक्टर 43, 37 और मलोया में भी गाड़ियों पर पेड़ गिरे। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 8 जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर शामिल हैं। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। बठिंडा में सबसे ज्यादा तापमान
शुक्रवार को फरीदकोट में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और फाजिल्का में 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 40.2 डिग्री पहुंचा। चंडीगढ़ में 36.2 डिग्री, अमृतसर में 37.1 डिग्री, लुधियाना में 38.0 डिग्री, पटियाला में 37.5 डिग्री, फिरोजपुर में 37.9 डिग्री, होशियारपुर और मोहाली में 35.3 डिग्री, पठानकोट में 35.6 डिग्री तथा एसबीएस नगर में 36.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में सबसे अधिक 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि फरीदकोट और फाजिल्का में 2-2 डिग्री तापमान बढ़ा। 8 मई तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अभी भी एक्टिव है, जो ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल चुका है। इसके असर से पंजाब, हरियाणा और आसपास के इलाकों में बादल, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में चार और पांच मई को बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। छह को यलो अलर्ट है। सात और आठ को बारिश का अनुमान है। तीन दिन कैसा रहेगा मौसम… बारिश के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *