करनाल में नाबालिग ने लगाया फंदा, मौत:प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला, वीडियो कॉल पर चल रही थी बात; युवक के भी सुसाइड की आशंका

करनाल के हांसी रोड स्थित गीता कॉलोनी में एक 16 वर्षीय नाबालिग ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उस लड़के ने भी सुसाइड की कोशिश की है। जिससे लड़की वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, वह लड़का कौन है, अभी उसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जें में लेकर जांच शुरू की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है कि लड़की सुसाइड प्रेम प्रसंग के चलते किया या कोई कारण है। मां लेने आई, तो बेटी फंदे से लटकी मिली मृतका की पहचान 16 वर्षीय गायत्री के रूप में हुई है। गायत्री की मां ने बताया कि वह एक कोठी में सफाई का काम करने गई थी। बेटी ने कहा था कि वह 11 बजे उसे लेने आ जाए। जब मां उसे लेने पहुंची, तो देखा कि बेटी कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। यह देखकर वह सदमे में आ गई। मां ने बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी ऐसा कदम उठा लेगी। मां ने बताया कि इससे पहले गायत्री दीपावाली के दिन सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन उस समय मैं मौके पर ही थी, तो उसे बचा लिया था। पिता की मौत के बाद गांव गया था परिवार परिजनों के अनुसार, गायत्री के पिता की 12 नवंबर को मौत हो चुकी थी। उनकी बरसी के चलते परिवार करीब 15-16 दिन के लिए गांव गया हुआ था। हाल ही में वे वापस करनाल लौटे थे। मां ने बताया कि गायत्री कहती थी कि उसका काम करने का मन नहीं है और वह इन दिनों सिलाई मशीन का काम सीख रही थी। युवक द्वारा आत्महत्या करने की आशंका सदर बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गायत्री घटना के समय एक युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। जानकारी मिली है कि उसी युवक ने भी फांसी लगा ली है। हालांकि, युवक की पहचान और उसका पता अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। अंदेशा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो सकता है। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है, ताकि कॉल और चैट की जांच की जा सके। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *