करनाल में पति संग घूमने निकली महिला की मौत:बाइक के पहिये में फंसी चुन्नी, गोद में बैठी बच्ची भी गिरी; बेटा भी घायल

करनाल शहर में अपने पति व बच्चों के साथ बाइक पर घूमने के लिए निकली महिला की चुन्नी पहिये में फंसने से उसकी मौत हो गई। महिला की गोद में एक साल की बच्ची भी थी, वह भी घायल हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव के पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। घूमने निकला था परिवार मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रचना 26 वर्षीय के रूप में हुई है, जो फिलहाल कर्ण विहार में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रही थी। कल शाम को रचना अपने पति और बच्चों के साथ बाइक पर घूमने के लिए निकली थी। बाइक पर रचना ने अपनी एक साल की बच्ची को गोद में लिया हुआ था, जबकि एक अन्य बच्चा अपने पिता के आगे बैठा था। अचानक पहिये में फंसी चुन्नी, नीचे गिरे रास्ते में अचानक रचना की चुन्नी बाइक के पिछले पहिये में फंस गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और रचना बच्ची सहित सड़क पर गिर गई। परिजन राजेश के अनुसार गिरते समय रचना का सिर सीधे सड़क पर लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्ची को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों को लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है, ताकि स्पष्ट रूप से घटना की पूरी जानकारी सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *